विज्ञापन
43 minutes ago
अहमदाबाद:

Gujarat Local Body Election Voting Live Updates: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान डाले जाएंगे. आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी तो वहीं जरूरत पड़ने पर पुनर्नतदान भी हो सकता है. वोटों की गिनती यानी रिजल्ट 28 अप्रैल को आएंगे. इस चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला है. इसके अलावा एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी समेत कई विधायकों ने भी वोट डाला है. गुजरात स्थानीय चुनाव की अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
 

Gujarat Local Body Election Voting Live: अमित शाह ने भी डाला स्थानीय चुनाव के लिए वोट

Gujarat Local Body Election Voting Live:शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में डाला वोट,पति-पत्नी ने लोगों से की अपील

शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में वोट डाला,इस दौरान पति-पत्नी ने लोगों से अपील भी की है.सबसे पहले वोट डालकर अपनी शादी को साबित किया. मेघराज के पार्थ सुथार और दीया सुथार ने वोट डाला है.

Gujarat civic polls Live: गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने आएगा अडानी परिवार

 गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति अडाणी,बेटे जीत अडाणी और बहू दीवा अडाणी भी वोट डालने आएंगे. 

Gujarat civic polls Live: एक नया इतिहास लिखने के लिए हम तैयार... वोट डालने के बाद बोले हर्ष सांघवी

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा,"आज मैंने,मेरे परिवार ने,शहर के लोगों ने राज्य के लोगों ने मतदान किया है. प्रधानमंत्री मोदी की विकास की राजनीति और विकास यात्रा को और मजबूत बनाने के लिए गुजरात के लोग आगे आए हैं. गुजरात के सभी नागरिक साथ मिलकर एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं. आज मैंने भी विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया है. मेरे शहर और राज्य के लोग भी उत्साह पूर्वक मतदान कर रहे हैं. भाजपा और गुजरात के नागरिक सब मिलकर टीम गुजरात के तौर पर काम कर रहे हैं."

Gujarat Local Body Election Voting Live: 10 बजे तक कहां कितना मतदान?

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,सुबह 9:45 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-

➔नगर निगम: 5.55%

➔नगरपालिका: 7.92%

➔तालुका पंचायत: 7.58%

➔जिला पंचायत: 6.25%

Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान केंद्र में था अंधेरा,राज्यपाल मंगूभाई ने अधिकारियों को टोका

मतदान केंद्र में अंधेरा होने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पोलिंग स्टाफ को टोकते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए उन्होंने तुरंत प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था करने के लिए कहा.

Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वार्ड नंबर 13 के उम्मीदवारों के लिए कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया. मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी नर्मदाबेन पटेल ने कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 13 पर मतदान किया है. रोचक बात यह रही कि वो मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे.लोकतंत्र के इस पर्व में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सबसे पहले मतदान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com