विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 11 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास, टी20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्कों के साथ वह भारत की ओर से टी20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 11 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास, टी20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगाए

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक्स हिला दीं. बाएं हाथ के इस ओपनर ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नौ साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

अभिषेक ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 छक्के और 9 चौके लगाए. उन्होंने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. यह किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक भी है. इस शतक के साथ अभिषेक के टी20I करियर में अब तीन शतक और 12 अर्धशतक हो गए हैं.

हालांकि, अभिषेक ने सिर्फ सबसे तेज भारतीय टी20I शतक का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि 11 छक्के जड़कर इतिहास भी रच दिया. वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में पहला स्थान भी उनके ही नाम दर्ज है.

भारत की ओर से T20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ीविपक्षी टीमजगह (मैदान)सालछक्के
अभिषेक शर्माइंग्लैंडमुंबई202513
अभिषेक शर्माअफगानिस्तानदिल्ली202611
रोहित शर्माश्रीलंकाइंदौर201710
संजू सैमसनदक्षिण अफ्रीकाडरबन202410
तिलक वर्मादक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग202410
ईशान किशनन्यूजीलैंडतिरुवनंतपुरम202610

साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेली गई पारी में अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के लगाए थे, जो भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्कों की बदौलत उन्होंने इस ऐतिहासिक सूची में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है.

अभिषेक शर्मा की यह पारी भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है. 30 गेंदों में शतक और 11 छक्कों की बारिश के साथ उन्होंने न सिर्फ रोहित शर्मा का महारेकॉर्ड तोड़ा, बल्कि भारत के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज के तौर पर फिर से अपनी ताकक दिखाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com