विज्ञापन

IND vs NAM: पिछले 5 मैचों में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? टीम इंडिया के लिए टेंशन बने ये 3 खिलाड़ी

India vs Namibia, ICC Men's T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को अपने पिछले पांच में से चार मैचों में जीत मिली है, जबकि महज एक मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं नामीबियाई टीम को अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

IND vs NAM: पिछले 5 मैचों में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? टीम इंडिया के लिए टेंशन बने ये 3 खिलाड़ी
Abhishek Sharma
  • भारतीय टीम का मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया के साथ है.
  • पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर था, लेकिन फैंस दूसरे मैच में बेहतर खेल की उम्मीद कर रहे हैं
  • दिल्ली के कोटला स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के कारण आईपीएल में बल्लेबाजों ने छक्के-चौकों का फायदा उठाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Namibia, ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम की भिड़ंत नामीबिया के साथ है.  दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुकाबले के लिए भारी तादाद में क्रिकेट प्रेमी कोटला स्टेडियम में पहुंचेंगे. पहले मुकाबले में जरूर भारतीय धुरंधरों का बल्ला खामोश रहा था. मगर फैंस को उम्मीद हैं कि दूसरे मुकाबले में उन्हें खूब छक्के-चौके देखने को मिलेंगे. आईपीएल के दौरान यहां की छोटी बाउंड्री का बल्लेबाजों ने खूब फायदा उठाया था. एक वजह यह भी है कि फैंस अगले मुकाबले में छक्के-चौंको की उम्मीद कर रहे हैं. अमेरिका के खिलाफ कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाने वाले भारतीय बल्लेबाज नामीबिया के खिलाफ एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने की राह पर लौटने का प्रयास करेंगे. 

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है भारतीय टीम 

मौजूदा समय में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है. यही वजह है कि अगले मुकाबले में नामीबियाई टीम को एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है. यहीं नहीं अगले मुकाबले में नामीबिया खुद भी एक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी. 

पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमों के प्रदर्शन 

बात करें पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो भारतीय टीम को पांच में से चार में जीत मिली है, जबकि महज एक मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं नामीबियाई टीम को अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में बदल दिया दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com