विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में बदल दिया दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास

Quinton de Kock Creates History: क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

क्विंटन डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में बदल दिया दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास
Quinton de Kock
  • क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं
  • डी कॉक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 59 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में 737 रन का रिकॉर्ड बनाया है
  • क्विंटन डी कॉक ने टी20 वर्ल्ड कप में 29 मैचों में 26.32 की औसत से पांच अर्धशतक लगाए हैं

Quinton de Kock Creates History: क्विंटन डी कॉक ने इतिहास रच दिया है. वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 33 वर्षीय डी कॉक से पहले यह बड़ी उपलब्धि पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज थी. जिन्होंने अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करते हुए 717 रन बनाए थे. मगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 59 रन बनाते हुए डी कॉक ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 737 रन है. 

टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन 

2014 से खबर लिखे जाने तक क्विंटन डी कॉक ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में कुल 29 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 29     पारियों में 26.32 की औसत से 737 रन निकले हैं. डी कॉक के नाम टी20 वर्ल्ड कप में पांच अर्धशतक दर्ज है. 74 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

डीविलियर्स ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाए हैं 717 रन 

वहीं बात करें डीविलियर्स के बारे में तो उन्होंने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 2007 से 2016 के बीच कुल 30 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 29 पारियों में वह 29.87 की औसत से 717 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से भी पांच अर्धशतक देखने को मिले. 79 रनों की खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.

यह भी पढ़ें- Sports Top 5: 'सुपर ओवर' में रोमांच की सारी हदें हुई पार, अभिषेक बीमार, 11 फरवरी की 5 बड़ी खबरें

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Quinton De Kock, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com