विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का "डबल ब्लास्ट", बने सिक्सर्स किंग! यह यूएसपी सुनामी है, 21 साल में इकलौते

अभिषेक ने इंदौर में जड़े अर्द्धशतक के जरिए टी20 इतिहास में वह मोटी लकीर खींच दी, जिसे मिटाना किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. वैभव सूर्यवंशी के लिए भी नहीं

अभिषेक शर्मा का "डबल ब्लास्ट", बने सिक्सर्स किंग! यह यूएसपी सुनामी है, 21 साल में इकलौते
अभिषेक के बल्ले से रनों की सुनामी बह रही है
source: X

अगर यह कह दिया जाए कि करियर के आगाज करने के करीब दो साल के छोटे से करियर में अभिषेक वर्तमान में अपने सर्वश्रेष्ठ रंग में हैं, तो यह  कहना एक बार को गलत नहीं ही होगा. अभिषेक ने रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरे टी20 में विंडीज गेंदबाजों की ऐसी सुतली खोली कि उनके चेहरों की हवाइयां उड़ गईं. अभिषेक ने सुनामी अंदाज में बैटिंग करते हुए 30 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों से 69 रन बनाए. और पारी में जड़े 5 बेहतरीन छक्कों के साथ ही अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 68 छक्के जड़ने के सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ही ली, तो वहीं इस मामले में अभिषेक ने शीर्ष 4 बल्लेबाजों में अपना दूसरी बार नाम लिखाते हुए 'डबल ब्लास्ट' कर दिया. इससे पहले अभिषेक ने पहला ब्लास्ट करते हुए पिछले साल यह कारनामा किया था, जब उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 54 छक्के जड़े थे. वास्तव में अभिषेक इस मामले में टी20 इतिहास के उन चुनिंदा तीन बल्लेबाजों में हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में पचास या इससे ज्यादा अर्द्धशतक जड़े हैं, लेकिन इस साल जो उनके रिकॉर्ड की सबसे बड़ी खासियत या कहें यूएसपी यह है कि अभिषेक ने बाकी बल्लेबाजों की तुलना में सबसे कम गेंद ली हैं. इस साल अभी तक जड़े 68 छक्कों में अभिषेक ने हर छक्के के लिए तकरीबन सात गेंद ली हैं. और यह भी सही है कि वह इस साल ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से हटकर पूरी तरह किंग बन जाएंगे. 

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा का 'रॉकेट रिकॉर्ड', 21 साल में कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, सूर्यकुमार अब  पीछे छूटे

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

छक्के      बल्लेबाज    साल गेंद प्रति छक्का
68अभिषेक शर्मा20266.55
68सूर्यकुमार यादव20229.13
54अभिषेक शर्मा20258.22
52इशान किशन202612.69
45साहिबज़ादा फरहान202512.82

छक्कों की यह यूएसपी सुनामी है!

इस साल अभिषेक ने जो अभी तक 68 छक्के जड़े हैं, उसमें उन्होंने दिखा दिया है कि मानो अब उनके लिए छक्के जड़ना बाएं हाथ का खेल हो चला है. और आंकड़े इस पर पूरी तरह मुहर लगा रहे हैं. पिछले साल अभिषक ने जब 54 छक्के जड़े थे, तो उनका हर छक्का 8.22 गेंद के बाद आया था, लेकिन अब इसमें लगभग डेढ़ गेंद का सुधार हुआ है. इस  साल अभी भिषेक का हर छक्का 6.55 या कह दें कि 7 गेंद के बाद छक्का आया है और यही उनके छक्कों की सबसे बड़ी यूएसपी है. इस मामले में ईशान किशन और पाकिस्तानी साहिबजादा फरहान न केवल छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक से पीछे हैं, बल्कि अभिषेक की छक्के जड़ने की गति भी इन दोनों से लगभग आधी है. मतलब जहां साहिबजादा ने हर छक्के लिए 12.82 गेंद लीं, तो अभिषेक ने लगभग उनके और ईशान किशन के मुकाबले आधी गेंदों का सामना किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Vaibhav Sooryavanshi, India, West Indies, Cricket, India Vs West Indies 10/11/2026 Inwi10112026270275
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com