India vs Namibia Playing 11: नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराया था. अब भारतीय टीम नामिबिया को हराकर लगातार दूसरा जीत हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट टेंशन में हैं. दरअसल, अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं, उनके खेलने का फैसला आज किया जाएगा. ऐसे में यदि अभिषेक नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिलेगा.
दूसरी ओर इस बात की अच्छी संभावना है कि टीम बुमराह को एक और गेम के लिए आराम दिया जा सकता है, क्योंकि सिराज और अर्शदीप सिंह ने USA के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, हालांकि नेट्स पर बुमराह ने जमकर गेंदबाजी की है. दूसरी ओर रिपोर्ट के अनुसार नेट्स में, जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन को एक ऐसी गेंद फेंकी जो उनके पैर में बहुत ज़ोर से लगी. गेंद इतनी ज़ोर से लगी कि ईशान दर्द से ज़मीन पर गिर पड़े और कराहने लगे. जिसके बाद टीम फिजियों ने ईशान के साथ कुछ समय बिताया और उनके दर्द को ठीक करने की कोशिश की. हालांकि ईशान पूरी तरह से फिट हैं या नहीं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

दूसरी ओर ईशान किशन को लेकर भी संशय के बादल हैं. दरअसल, नेट्स के दौरान बुमराह की एक गेंद ईशान के पैर पर लगी थी जिससे वो घायल हो गए थे. अब अगर अभिषेक और ईशान नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं तो भारत के ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर पर इसका असर पड़ेगा. दोनों फिट नहीं हुए तो गौतम गंभीर को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होंगे.
हालांकि संजू सैमसन विकल्प के तौर पर मौजूद हैं लेकिन दोनों के न खेलने से भारत का ओपनर कौन होगा, इसको लेकर टीम मैनेजमेंट को माथा खपाना होगा. वैसे, कुछ रिपोर्ट ये भी बता रहे हैं कि वाशिंगटन सुंदर को ओपनिंग के लिए तैयार किया जा रहा है.
भारत की संभावित 11
संजू सैमसन, ईशान किशन/वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
नामिबिया संभावित 11
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं