T20 WC 2024 Aaron Jones Big Statement on Super-8: अमेरिका के उप कप्तान आरोन जोन्स ने कहा कि अगर उनकी टीम उचित तरीके से और अपनी क्षमता के अनुसार क्रिकेट खेलती है तो वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है. अमेरिका ने आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बनाई. पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे अमेरिका ने ग्रुप ए में कनाडा को सात विकेट से और पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था. जोन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘निश्चित तौर पर हम सुपर 8 की चुनौती को लेकर उत्साहित हैं. पिछले दो सप्ताह में हमने दिखाया कि हम प्रतिस्पर्धा पेश कर सकते हैं और आईसीसी के कुछ पूर्णकालिक सदस्य देशों को हरा सकते हैं. ''
सुपर 8 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और संभवत: इंग्लैंड से होगा तथा जोन्स ने कहा कि उनकी टीम इन बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो अधिकतर लोगों ने अमेरिकी क्रिकेट पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया. शायद पूरी दुनिया को इससे पहले पता ही नहीं था कि हमारे पास कितनी प्रतिभा है और हमारे खिलाड़ी कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. यह हमारे लिए थोड़ा फायदेमंद रहा लेकिन निश्चित तौर पर अगर हम उचित क्रिकेट खेलते हैं और यह विश्वास रखते हैं कि हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं तो हम ऐसा कर सकते हैं.''
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अमेरिका ने सुपर 8 में जगह बनाकर 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. जोन्स ने कहा,‘‘यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है. पिछले दो वर्षों से हम विश्व कप में खेलने, पूर्णकालिक सदस्य देशों के खिलाफ अधिक मैच खेलने और इसी तरह के विषयों पर बात कर रहे थे. हमने यहां अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 8 में प्रवेश करना शानदार है.'' उन्होंने कहा,‘‘ हमने 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है. यह हमारे लिए ही नहीं अमेरिका के प्रशंसकों और नई पीढ़ी के लिए भी अच्छी खबर है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं