आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के आगाज में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं. मगर बोर्ड की तरफ से अबतक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. हर किसी का सवाल है कि आखिर बोर्ड की तरफ से कब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा? अगर आपका भी यही सवाल है तो करीब-करीब उसका जवाब सामने आ गया है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की तरफ से कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल अगले महीने की पहली तारीख यानी कि एक अक्टूबर 2026 को घोषित किया जा सकता है.
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2027
आईसीसी वर्ल्ड कप का आगामी सीजन एक दो नहीं बल्कि कुल तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया का नाम शामिल है. टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें शिरकत करेंगी. फॉर्मेट को संक्षेप में समझें तो पहले सुपर सीरीज राउंड होगा. उनके पश्चात मुख्य ग्रुप राउंड के मैच खेले जाएंगे. फिर सुपर सेवन होगा. इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल के मैच आयोजित किए जाएंगे.
इन 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच
वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और साउथ अफ्रीका में बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी).
दक्षिण अफ्रीका के इन स्टेडियम के अलावा हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और जिम्बाब्वे में नया बना मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स).
नामीबिया के केवल एक मैदान में वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) का नाम शामिल है.
2023 वर्ल्ड कप में कुल कितनी टीमों ने किया था शिरकत?
टूर्नामेंट में इस बार लोगों को कुल 14 टीमें नजर आनी वाली हैं. वहीं पिछली बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने शिरकत किया था. जिसमें भारत (मेजबान) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका (क्वालीफायर के जरिए) और नीदरलैंड (क्वालीफायर के जरिए) की टीमें शामिल थी.
वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाली टीमें
भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे. बाकी की चार टीमें 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए तय होंगी.
यह भी पढ़ें- 'एक दिन सब खत्म हो जाएगा', 15,000 रन बनाकर विराट कोहली ने क्यों कही ऐसी बात?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं