Aakash Chopra Predicted Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हो गया है. इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में खेले थे. इसके अलावा भारतीय टीम में केएल राहुल को जगह नहीं मिली है. वहीं ईशान किशन जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल और शुभमन गिल दोनों हैं और टीम में रोहित शर्मा भी हैं, ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर टीम इंडिया के लिए इस सीरीज के दौरान पारी की शुरूआत कौन करेगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल हैं. इसके चलते वो इस सीरीज में जगह बनाने से चूक गए हैं. हार्दिक पांड्या इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी चूक गए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दौरान और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापस आए हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है. आकाश चोपड़ा ने सभी को हैरान करते हुए जायसवाल को मौका नहीं दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बतौर कीपर संजू सैमसन को चुना है.
आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
ऐसा है शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में होगा. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: सूर्यकुमार यादव की होगी सर्जरी, आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं? सामने आई ये जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं