विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2020

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे दो और यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, लौटने वाले कुल 21 संक्रमित

दिल्ली में घर-घर जाकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्रिटेन से लौटे दो और यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे दो और यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, लौटने वाले कुल 21 संक्रमित
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

Coronavirus: ब्रिटेन (UK) की यात्रा से लौटे व्यक्तियों में से कोविड-19 (Covid-19) संक्रमितों का पता लगाने के लिए दिल्ली में घर-घर जाकर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो और यात्री कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही ब्रिटेन से लौटे व्यक्तियों में से संक्रमित पाये गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.अधिकारियों ने शनिवार के यह जानकारी दी. 

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से दिल्ली लौटे दो व्यक्तियों की हवाईअड्डे पर आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आई थी. उन्होंने बताया, ‘‘दोनों बाद में घर-घर जाकर की गई जांच में संक्रमित पाए गए और उन्हें एलएनजेपी में बनाए गए अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है. अब उन पर जीनोम जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के नए प्रकार से संक्रमित तो नहीं हैं.''

इसके साथ ही ब्रिटेन से लौटे व्यक्तियों में से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. इनमें से 11 व्यक्ति हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए थे जबकि बाकी 10 घर-घर जाकर की गई जांच के दौरान संक्रमित पाए गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UK-Returned Persons, Covid Positive, Cronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com