विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

दिल्ली : टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

दिल्ली के प्रेम नगर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा, तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दिल्ली : टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के प्रेम नगर में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर में एक 30 गज के मकान में मरम्मत का काम चल रहा है. इस मकान का सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए पांच प्राइवेट मजदूर उसमें उतरे. वे जहरीली गैस से बेहोश हो गए.

पुलिस को करीब दो बजे संजय गांधी हॉस्पिटल से कॉल मिला कि पांच मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बेहोश हो गए हैं. उनको इलाज के लिए अस्तपताल लाया गया है. उनमें से दो हालात गंभीर हैं.

इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. मरने वालों का नाम दीपक(30 साल) और गणेश शाह (35 साल) है. बाकी तीन मजदूरों का इलाज चल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Laborers Died, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com