भाजपा ने दी आप सरकार के खिलाफ ‘पोल खोल’ अभियान चलाने की धमकी

भाजपा ने दी आप सरकार के खिलाफ  ‘पोल खोल’ अभियान चलाने की धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा प्रयुक्त ‘शब्दों’ पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए आप सरकार में भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए ‘पोल खोल’ अभियान चलाने की धमकी दी है।

नरेंद्र मोद के खिलाफ केजरीवाल की भाषा पर नाराजगी
दिल्ली भाजपा के प्रमुख सतीष उपाध्याय ने मंगलवार को कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ केजरीवाल द्वारा प्रयुक्त भाषा को भाजपा कार्यकर्ता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम पोल खोल अभियान शुरू करेंगे, और जनता को दिखाएंगे कि कैसे उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सचिवालय भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कानून से ऊपर होने का प्रयास
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने केजरीवाल पर ‘भ्रष्ट’ अधिकारी का ‘बचाव’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई अक्सर मामले दर्ज करती है और देश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ छापेमारी करती है, लेकिन यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने आगे आया है।’ विधि के शासन का हवाला देते हुए, गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कानून से ऊपर होने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि दिल्ली की जनता इस ‘विचित्र परिस्थिति’ में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।