विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2017

ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई

ओडिशा में स्वाइन फ्लू से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है.

Also Read in
ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई
प्रतीकात्मक चित्र
भुवनेश्वर: ओडिशा में स्वाइन फ्लू से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, एच1एन1 वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति का इलाज कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में चल रहा था, जिसने रविवार को दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू से 28 की मौत, मंत्रीजी बोले-दवाई छोड़ लोगों को भजन करना चाहिये

अधिकारी ने कहा कि 19 नमूने जांच के लिए क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) को रविवार को भेजे गए, जिसमें से एक में वायरस पाया गया. अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के इस नए मामले के साथ राज्य में एच1एन1 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 346 हो गई है.

VIDEO : स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों से अलग वार्ड बनाने को कहा है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swine Flu, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com