- कहा- हिंदुस्तान की मिट्टी में इतनी ताक़त है कि कोई हिला नहीं सकता हमें
- महिलाओं ने CAA और NRC को देश को बांटने वाला कानून बताया
- शुक्रवार को शुरू हुआ धरना रविवार को भी जारी रहा
दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं ने CAA के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है. जाड़े की सर्द रातों में महिलाएं खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठी हैं. उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें वहां टेंट तो लगाने नहीं दिया बल्कि उनके घरों से भेजे गए कंबल और खाना भी छीन लिया. शुक्रवार को शुरू हुआ धरना आज भी जारी है. लखनऊ के तारीखी घंटाघर पर औरतों का हुजूम दिखाई दे रहा है. तमाम बुरकापोश औरतें मुट्ठी भींचे इंकलाब के नारे बुलंद कर रही हैं. कुछ तो ऐसा होगा जिसने उन्हें सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है.
छात्रा वारिसा सलीम ने कहा कि ''हम चाहते हैं कि यह CAA, NRC जो रिलीजन बेस्ड बिल लागू हुआ है, उसको सरकार वापस ले ले, क्योंकि यह देश को बांटने वाला कानून है. और आप बोलते हो कि हम नागरिकता देना चाहते हैं, लेना नहीं चाहते.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
औरतों की इस भीड़ में तमाम बूढ़े, जवान, बच्चे... सब हैं. औरतें आईं तो उनके पीछे बच्चे भी आ गए. शुक्रवार को दोपहर में चंद औरतें हाथों में तख्तियां लेकर घंटाघर पर बैठ गई थीं. उन्हें देखकर और महिलाएं आती गईं और भीड़ जुटती गई. पुलिस ने उन्हें टेंट लगाने की इजाजत नहीं दी. महिलाओं का इल्ज़ाम है कि उनके घरों से आए कंबल भी पुलिस ने छीन लिए.
प्रदर्शनकारी सोमैय्या राणा ने कहा कि ''हमारे पास कुछ सामान वगैरह आया, कंबल वगैरह थे. तकरीबन 60 से 70 कंबल थे जो पुलिस लेकर चली गई. और जो खाने का सामान था, बच्चों के लिए, बूढ़ों के लिए वह लेकर चली गई.''
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बताया, CAA का विरोध करने वाले राज्यों को क्यों होगी परेशानी?
प्रदर्शनकारी उरूसा ने कहा कि ''उनके कंबल ले जाने से, या जो भी वे प्रताड़ित कर रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. क्योंकि हम लोग जिस देश से बिलांग करते हैं..हिंदुस्तान से, उस मिट्टी में इतनी ताक़त है कि कोई हिला नहीं सकता हम लोगों को.''
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, CAA लागू करने से इनकार नहीं कर सकता कोई राज्य, देखें VIDEO
प्रदर्शनकारी महिलाएं कहती हैं कि उनका धरना तब तक चलेगा जब तक यह कानून वापस नहीं हो जाता.
VIDEO : लखनऊ में विरोध प्रदर्शन को लेकर बवाल, धारा 144 लगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं