विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार तक बंद रहेंगी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं मंगलवार तक बंद रहेंगी.

Also Read in
हरियाणा और पंजाब में मंगलवार तक बंद रहेंगी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं मंगलवार तक बंद रहेंगी. मोबाइल इंटरनेट और डाटा सेवायें बंद करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 72 घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया था और यह फैसला मंगलवार तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में डेरा के कई केंद्र सील, समर्थकों के पास से एके-47, पिस्तौलें और पेट्रोल बम बरामद

इसी तरह पंजाब में भी यह सेवा बंद है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा था कि यहां भी मोबाइल इंटरनेट सेवायें मंगलवार तक बंद रहेंगी. शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के सीबीआई के फैसले के बाद पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई.

VIDEO: कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के दो आश्रम सील
ये दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं और कुछ संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com