विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

हादसे में घायल शख्स के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रोका अपना काफिला, बुलाई एंबुलेंस

हादसे में घायल शख्स के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रोका अपना काफिला, बुलाई एंबुलेंस
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
शिमला: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को अपना काफिला रोककर एक हादसा पीड़ित के लिए एंबुलेंस बुलाई. स्वास्थ्य मंत्री पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे से पालमपुर जा रहे थे, जब उन्होंने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा.

उन्होंने तत्काल अपना काफिला रोककर एंबुलेंस बुलाई. वह एंबुलेंस आने तक वहीं रुके रहे. घायल व्यक्ति को इसके बाद टंडा (कांगड़ा) के आरपी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. इसके कुछ मिनट बाद जब मंत्री पालमपुर के लिए निकले तो उनके स्वागत के लिए घग्गर इलाके के पास जमा हुई भीड़ के कारण एक दूसरी एंबुलेंस का रास्ता बाधित हो गया. मंत्री ने एंबुलेंस का हूटर सुनते ही तत्काल अपनी कार रोकी और समर्थकों से एंबुलेंस को रास्ता देने को कहा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JP Nadda, Kangra, Himachal Pradesh, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com