विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, दिल्ली में खुलेगी स्किल एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी

छह माह से दो साल तक के कोर्स संचालित होंगे, दिल्ली की आईटीआई का यूनिवर्सिटी में विलय कर दिया जाएगा

सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, दिल्ली में खुलेगी स्किल एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली में स्किल एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी खोली जाएगी. रोजगारोन्मुख शिक्षा देने वाले इस विश्वविद्यालय में छह माह से दो साल तक के कोर्स संचालित होंगे. दिल्ली की आईटीआई का इस यूनिवर्सिटी में विलय कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस यूनिवर्सिटी के लिए बिल लाया जाएगा.  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि देश में बेरोजगारी है. हमारे युवा इसको लेकर चिंतित रहते हैं. आज कैबिनेट ने फैसला लिया है कि दिल्ली में स्किल एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी खोली जाएगी. इसकी 50 हज़ार स्टूडेंट से शुरुआत होगी. इसमें छह महीने, एक साल और दो साल तक के अलग-अलग कोर्स होंगे. इस यूनिवर्सिटी का विदेशों के साथ कोलोब्रेशन होगा. साथ ही स्पेसिफिक कंपनियों के साथ भी कोलोब्रेशन होंगे. मार्केट की जरूरत के हिसाब से फ्लेक्सीबिलिटी होगी.

दिल्ली-एनसीआर में खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

केजरीवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कोर्सों को री डिजाइन किया जाएगा. असेंबली के विंटर सेशन में बिल लाने की कोशिश करेंगे.एलजी साहब से परमीशन मिलते ही एक साल में ये यूनिवर्सिटी ले आएंगे. दिल्ली की आईटीआई का इसमें विलय कर दिया जाएगा.

दिल्ली: 12वीं कक्षा के बाद वाल्मीकि समुदाय के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी केजरीवाल सरकार

VIDEO : सुबह 8 से रात 8 बजे तक लागू होगा ऑड-ईवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skill And Entrepreneurship University, Delhi, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com