विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन फेज 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, 24 मार्च तक अप्लाई करें

यूनिवर्सिटी ने एप्लिकेंट्स को सलाह दी है कि वे प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और डेडलाइन से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को उनके डिपार्टमेंट या सेंटर इंटरव्यू के लिए बुलाएंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन फेज 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, 24 मार्च तक अप्लाई करें
आवेदन करते हुए शुल्क भी भरना होगा.

Delhi University PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PhD प्रोग्राम (फेज 2) की एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है. जो भी एलिजिबल कैंडिडेट एडमिशन करवाना चाहते हैं वो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर  सकते हैं. ये प्रक्रिया 24 मार्च तक चलने वाली है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म PHD-2024 के जरिए होंगे, और दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी डिपार्टमेंट, कॉलेज और सेंटर को इसी सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स को एडमिशन देना होगा.

उम्मीदवार, जिन्होंने UGC-NET (JRF ), UGC-CSIR NET (JRF), या अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास की है वो आवेदन कर सकते हैं. नोटिस में कहा गया है कि जो भी एप्लिकेंट एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करते हैं वो ही अप्लाई कर सकते हैं. हर सब्जेक्ट के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यूनिवर्सिटी द्वारा जारी PhD बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन (BOI) 2024 में डिटेल में दिए गए हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले एप्लिकेंट एक बार इस जरूर पढ़ लें.

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस लिंक -दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PhD प्रोग्राम पर जाकर एक बार  सारी जानकारी सही से पढ़ लें. आवेदन करते हुए शुल्क भी भरना होगा जो कि इस प्रकार है-

SC/ST/PwBD के लिए 300.00 (तीन सौ रुपये) प्रति प्रोग्राम शुल्क रखा गया है.
UR/EWS/OBC-NCL के लिए. 750.00 ( सात सौ पचास रुपये) प्रति प्रोग्राम शुल्क रखा गया है.

यूनिवर्सिटी ने एप्लिकेंट्स को सलाह दी है कि वे प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी शर्तों को ध्यान से देखें और डेडलाइन से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को उनके डिपार्टमेंट या सेंटर इंटरव्यू के लिए बुलाएंगे. इंटरव्यू 27 मार्च से 18 अप्रैल, 2026 के बीच होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com