दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने बुधवार को एक प्रावधान को पारित किया जिसके तहत विश्वविद्यालय में 10 प्रतिशत स्थायी पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां होंगी. इसका कुछ सदस्यों ने विरोध किया.
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने बुधवार को हुई बैठक में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियों से संबंधित ऑर्डिनेंस में संशोधन को पारित कर दिया. करीब 25 सदस्य आसन के सामने पहुंच कर कहने लगे कि यह बिना पर्याप्त चर्चा के पारित हुआ है. एक सदस्य ने कहा कि मूल ऑर्डिनेंस में स्थायी, अस्थायी और तदर्थ नियुक्तियों के प्रावधान थे. लेकिन विश्वविद्यालय अब अनुबंध के आधार पर नियुक्तियों के लिए एक प्रावधान को लाया है जिस पर चर्चा भी नहीं की गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
असंतुष्ट सदस्य ने कहा कि अनुबंध के आधार पर नियुक्ति उन शिक्षकों के लिए खतरा है जो तदर्थ आधार पर काम कर रहे हैं और आशंका व्यक्त की कि भविष्य में सरकार विश्वविद्यालय को केवल अनुबंध के आधार नियुक्तियों के लिए मजबूर कर सकती है.
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने बुधवार को उस स्थान के बाहर प्रदर्शन किया जहां परिषद की बैठक हो रही थी.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं