विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2015

हिमाचल में मोदी का पुतला फूंकते समय चार कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे

हिमाचल में मोदी का पुतला फूंकते समय चार कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
प्रतीकात्‍मक फोटो
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी के पुतले को आग लगाने की कोशिश कर रहे थे और उसी दौरान डीजल के एक डिब्बे में धमाका हो गया, जिसमें चार कार्यकर्ता घायल हो गए।

एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से झुलसा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कांग्रेस और अन्य नेताओं के खिलाफ जारी दुर्भावनापूर्ण राजनीति के विरोध में उसने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया।

शिमला में विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने की। सुखू ने विरोध रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने कांग्रेस के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण एजेंडे की शुरुआत की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
"मेरे परिवार को न्याय चाहिए": बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले उनके बेटे MLA जीशान सिद्दीकी
हिमाचल में मोदी का पुतला फूंकते समय चार कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने से नहीं रोक पा रही
Next Article
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने से नहीं रोक पा रही
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com