विज्ञापन
This Article is From May 24, 2022

दिल्ली के दौलतराम कॉलेज की प्रिंसिपल और ज्वाइंट रजिस्टार के खिलाफ केस दर्ज

दौलतराम कॉलेज की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया गया था, उन्होंने मामले की शिकायत एससी-एसटी कमीशन से की थी

दिल्ली के दौलतराम कॉलेज की प्रिंसिपल और ज्वाइंट रजिस्टार के खिलाफ केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

एससी-एसटी कमीशन (SC ST Commission) के कहने पर दिल्ली के दौलतराम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय, ज्वाइंट रजिस्टार विकास गुप्ता और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने भेदभाव को लेकर शिकायत की थी. इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के निर्देश देने पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.    

दौलतराम कॉलेज की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया गया था. इसको लेकर पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर ने भेदभाव का आरोप लगाया था.

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने इस मामले की शिकायत अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में की थी. आयोग के निर्देश पर दिल्ली के मौरिस नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daulatram College, Case Against Principal, Joint Registrar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com