विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2018

नेशनल डिफेंस एकेडमी के प्रिंसिपल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

नए सैन्य अधिकारियों के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शिक्षण कर्मियों के चयन एवं नियुक्ति में कथित अनियमितताओं का मामला

नेशनल डिफेंस एकेडमी के प्रिंसिपल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
प्रतीकात्मक फोटो.
  • प्रिंसिपल, चार अन्य फैकल्टी सदस्यों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
  • आरोपी व्यक्तियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी जारी
  • आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्रकरण
नई दिल्ली: सीबीआई ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के प्रिंसिपल और चार अन्य फैकल्टी सदस्यों के साथ ही अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नवोदित सैन्य अधिकारियों के प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षण कर्मियों के चयन एवं नियुक्ति में कथित अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया है.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने प्रिंसिपल ओम प्रकाश शुक्ला, राजनीति विज्ञान के एक प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, रासायन विज्ञान के एक असिस्टेंट प्रोफेसर तथा गणित विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कथित आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें : एनडीए में नियुक्तियों में घोटाला, सीबीआई ने शुरू की प्राथमिक जांच

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर आज छापेमारी जारी है. शुक्ला को 2011 में खडगवासला, पुणे स्थित सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण केंद्र का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Case Against Principal Of NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com