कोलकाता : अमेरिकी पर्यटक ने लड़के का यौन शोषण किया, आरोपी होटल में गिरफ्तार

कोलकाता : अमेरिकी पर्यटक ने लड़के का यौन शोषण किया, आरोपी होटल में गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता:

अमेरिका के एक प्रौढ़ पर्यटक को कथित रूप से एक पांच सितारा होटल के अपने कमरे में 14 साल के एक लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के महाप्रबंधक की एक शिकायत के बाद विधाननगर पुलिस ने 51 साल के लेस्ली ए पॉवेल को गिरफ्तार किया गया।

फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
पीड़ित के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित और आरोपी के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। विधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी एक पर्यटक है लेकिन उसकी फेसबुक के माध्यम से लड़के से कैसे दोस्ती हुई, यह अब तक साफ नहीं हुआ है। हम ब्यौरे पर ध्यान दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पॉवेल ने लड़के को एक जोड़ी फुटबॉल बूट्स और एक स्पोर्ट्र्स बैग दिए। उसे एक साइकिल देने का भी वादा किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस जांच के तहत होटल के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पॉवेल को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और उसे सोमवार को बारासात की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।