विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी, 5 लाख का इनामी ढेर, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले बड़ा ऑपरेशन

Sukma Naxal Encounter News: नक्सलियों के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार दिया है.

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी, 5 लाख का इनामी ढेर, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले बड़ा ऑपरेशन
Sukma Naxal Encounter

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली को ढ़ेर कर दिया गया है. नक्सलियों के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले इस मुठभेड़ को पुलिस का बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है. 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों के होने की सूचना पर रविवार 29 मार्च की सुबह DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. कई घंटों चली मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में एक वर्दीधारी माओवादी का मूचाकी कैलाश शव और हथियार बरामद किया गया.

 नक्सली मूचाकी कैलाश कौन? जो जंगल में घंटों चली मुठभेड़ में मारा गया, IG बोले- सरेंडर का आखिरी मौका, समय बहुत सीमित

सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट को अंजाम दिया 

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश पूलनपाड़ का रहने वाला था. वह प्लाटून नंबर-31 का सेक्शन कमांडर और PPCM भी रह चुका है. उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह नागरिक हत्याओं, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में भी शामिल रहा है.

चंदर और रूपी लौट आओ, पूर्व नक्सलियों की साथियों से अपील  

इससे पहले शनिवार को कांकेर में परतापुर थाना में आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सलियों ने अपने साथियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है. उन्होंने गोंडी भाषा में पत्र लिखकर लीडर चंदर और रूपी को संबोधित करते हुए कहा कि हथियार छोड़कर परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना ही बेहतर है. नक्सलियों ने जंगल की कठिन जिंदगी और लगातार खतरे का जिक्र करते हुए बाकी साथियों से भी जल्द सरेंडर करने की अपील की है.

MP में कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले: दो गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने 8 साल की बच्ची को बचाया

(सुकमा से सलीम शेख की रिपोर्ट)  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com