विज्ञापन

PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाओ अपील का असर, IPS धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे ऑफिस

PM Modi Fuel Saving Appeal Inspire Kabirdham Police: IPS (एसपी) धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा- जिनका निवास कार्यालय के पास है, वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें और पैदल या साइकिल का उपयोग करें.

PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाओ अपील का असर, IPS धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे ऑफिस
PM Modi Appeal Inspires Kabirdham Police: SP Dharmendra Singh Cycles to Office to Save Fuel.

PM Modi Appeal Inspires Kabirdham Police, SP Dharmendra Singh Cycles to Office to Save Fuel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाओ की अपील का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है. प्रदेश की कबीरधाम (कवर्धा) जिला पुलिस के इसके लिए पहल भी शुरू कर दी है. मंगलवार 12 मई को पुलिस अधीक्षक आईपीएस धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल साइकिल चालकर कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने के लिए प्रेरित किया.

1 करोड़ कैश, 132 BGL सेल और 3 AK-47 समेत ये बड़े हथियार, जंगल में दफन नक्सलियों का खजाना लगा हाथ

उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव भी साइकिल से आए कार्यालय.

उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव भी साइकिल से आए कार्यालय.

आदतों में बदलाव लाकर लाया जा सकता बड़ा परिवर्तन 

कबीरधाम पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा- जिनका निवास कार्यालय के पास है, वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें और पैदल या साइकिल का उपयोग करें. 

कूनो नेशनल पार्क से आई दिल दुखाने वाली खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

कई अधिकारी मुहिम में हुए शामिल 

पीएम मोदी की अपील के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे. पुलिस विभाग का कहना है कि इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. 

'₹5500 देकर मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास' 

(कवर्धा से सतीश पात्रे की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com