विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बवाल: AI वीडियो में ईसा मसीह को बताया हिंदू देवी-देवताओं का पिता, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराया मामला

"From Heaven to Earth" नाम के फेसबुक पेज से एआई-जेनरेटेड वीडियो अपलोड किए है. उसमें ईसा मसीह को शिव, कृष्ण और राम का पिता बताते हुए दिखाया गया है.

एआई से बनाए वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित एआई वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विवाद गहरा गया है. वीडियो में प्रभु ईसा मसीह को भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि "From Heaven to Earth" नामक फेसबुक अकाउंट से अब तक 42 ऐसे पोस्ट किए गए हैं, जिनमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है. संगठन ने आरोप लगाया कि इस अकाउंट का संचालन ईसाई समुदाय से जुड़े कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हो सकता है. दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू समाज ने की निंदा

उधर, वीडियो की राजेश्वरानन्द महाराज ने भी कड़ी निंदा की है और कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों और अन्य धर्म समुदायों ने हमारे सनातम धर्म पर आक्षेप किया है. उन्होंने एआई के जरिए वीडियो बनाया गया है, जिसमें ईसा मसीह को भगवान शंकर और कृष्ण का पिता बताया है. ऐसा भगवान कृष्ण और भगवान राम से भी कहलवाया है. हिंदू देवी-देवताओं का इस प्रकार चित्रण करना पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई सनातन से जुड़ी हमारी आस्था का मजाक बनाता है तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा. उन्होंने सरकारी से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की.

ईसाई फोरम ने भी की निंदा

छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम (Chhattisgarh Christian Forum) के उपाध्यक्ष रत्नेश बेन्जेमिन ने भी वायरल एआई वीडियो की निंदा की है. उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने हमेशा प्रेम, शांति और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश दिया है. किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ईसा मसीह की शिक्षाओं के विपरीत है. उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य किसी असामाजिक व्यक्ति का हो सकता है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की साइबर जांच में जुटी हुई है और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी तकनीकी जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

मामले में पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा?

रायपुर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आरके साहू ने बताया कि पुलिस को मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. साइबर सेल की मदद से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ईमेल भेजकर "From Heaven to Earth" नामक फेसबुक अकाउंट की जानकारी मांगी गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अकाउंट कौन संचालित कर रहा है और विवादित पोस्ट किस स्थान से अपलोड किए गए हैं. आवश्यक जानकारी मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- रामलला के मंदिर में 'अधर्म', आस्था के नाम पर विश्वासघात... सर्वेसर्वा चंपत राय ने इस्तीफे में क्यों की देरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raipur News, Hindu Deities, Jesus Christ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com