पानी में डूबा चेन्नई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
चेन्नई:
बाढ़ के कारण रविवार तक बंद किए गए चेन्नई हवाई अड्डे पर शनिवार की सुबह से आंशिक रूप से उड़ान संचालन शुरू होगा क्योंकि हवाई पट्टी को लैंडिंग और रवानगी के लिए सुरक्षित पाया गया है।
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) प्रमुख आरके श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान संचालन कल से आंशिक रूप से बहाल होगा। उड़ान दिन के समय में संचालित होंगी।’’ उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा सुबह छह बजे खुलेगा और उड़ानें वहां दिन के समय में संचालित होंगी।
एक अन्य एएआई अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण के बाद हवाई पट्टी को संचालन के लिए मंजूरी दी गई।
भारी बारिश के कारण हवाई पट्टी और पास के संचालन क्षेत्रों में पानी भर जाने के बाद 2 दिसंबर को एएआई ने घोषणा की थी कि हवाई अड्डा 6 दिसंबर तक बंद रहेगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चेन्नई एयरपोर्ट, बाढ़, बारिश, Chennai Airport, Chennai Floods, Rains