विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2016

नोटबंदी : प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ में 2.19 करोड़ रुपये किए जब्त

नोटबंदी : प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ में 2.19 करोड़ रुपये किए जब्त
फाइल फोटो
चंडीगढ़: नोटबंदी के समय में हवाला कारोबार का पता लगाने के अपने एक अभियान के हिस्से के रूप में प्र्वतन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चंडीगढ़ से 2.19 करोड़ रुपये जब्त किए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों को ऐसी सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में गैरकानूनी नोटों को छिपाया गया है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने कपड़ा व्यापारी के परिसर और अन्य जगहों पर छापेमारी की. ईडी ने बताया कि नए नोटों की सूरत में 18 लाख रुपये की राशि जब्त हुई है वहीं पंजाब पुलिस का कहना है कि नए नोटों की सूरत में 69.35 लाख की राशि छापे के दौरान बरामद की गई है.

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जा रही है और तलाशी का काम अभी जारी है. चंडीगढ़ के पुलिस उपअधीक्षक राम गोपाल ने कहा कि ईडी के उपनिदेशक गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक दल ने छापेमारी की और 1.50 करोड़ रुपये के पुराने नोट और 69.35 करोड़ के नए नोट बरामद किए.

उन्होंने बताया कि छापेमारी इंद्रपाल महाजन नाम के व्यक्ति के घर में हुई. महाजन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि ईडी दल ने आगे की जांच के लिए नोट जब्त कर लिए हैं. नोटबंदी के समय में प्रवर्तन निदेशालय कई जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है. डीएसपी ने कहा कि अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चंडीगढ़, आयकर विभाग का छापा, नोटबंदी, 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध, Chandigarh, Income Tax Raid, Notes Ban, Demonetisation, Rs. 500 And 1000 Notes Banned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com