विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

आधार डाटा मामला : पंजाब सरकार ने ट्रिब्यून कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया

कहा, केंद्र को आधार प्रणाली की त्रुटियां दूर करनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निजता की रक्षा हो.

आधार डाटा मामला : पंजाब सरकार ने ट्रिब्यून कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर केंद्र की निंदा की.
  • कहा, कि जब भाजपा केंद्र में विपक्ष में थी तब उसने आधार का विरोध किया था.
  • कहा, केंद्र को आधार प्रणाली की त्रुटियां दूर करनी चाहिए.
चंडीगढ़: पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने आधार डाटा के कथित खुलासे की रिपोर्ट को लेकर ‘द ट्रिब्यून’ की पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के विरुद्ध उसके कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के प्रति मंगलवार को अपना समर्थन व्यक्त किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार ट्रिब्यून के कर्मचारी संघ ने प्राथमिकी खारिज करने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया और उस दौरान कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकुराल ने भी प्रदर्शन में भाग लिया.

बाजवा ने आधार संबंधी रिपोर्ट को लेकर ट्रिब्यून की रिपोर्टर के खिलाफ केंद्र सरकार की परेशान करने वाली कथित कार्रवाई की निंदा की.

यह भी पढ़ें : अफसोस है सरकार ने पत्रकारिता में एक ईमानदार कोशिश को गलत समझा : द ट्रिब्यून

जाखड़ ने पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर केंद्र की निंदा की और कहा कि जब भाजपा केंद्र में विपक्ष में थी तब उसने आधार का विरोध किया था. केंद्र को आधार प्रणाली की त्रुटियां दूर करनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निजता की रक्षा हो.

VIDEO : बढ़ी आधार बनवाने वालों की भीड़, सुबह 3 बजे से लग जाती है लाइन


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adhar Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com