MSBSHSE Maharashtra Board Class 12th Result Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. महाराष्ट्र बोर्ड यानी महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं रिजल्ट की डेट और तारीख जारी कर दी है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम कल यानी मंगलवार, 21 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. एमएसबीएसएचएसई एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
CBSE में Essential Repeat क्या है? मार्कशीट में RT लिखे होने का मतलब क्या है? जानिए डिटेल में
कोंकण जिले में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी. पिछले साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षाओं में, कोंकण जिले में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था, अकेले उस क्षेत्र से 96.01 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. ग्रेडिंग स्टीम की बात करें तो 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट को डिस्टिंक्शन (Distinction), 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट को फर्स्ट डिविजन, 45 प्रतिशत से 59 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट को सेकेंड डिविजन, 35 प्रतिशत से 44 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट को पास ग्रेड और 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट को फेल घोषित किया जाएगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल राज्य में एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 स्टूडेंट ने पंजीकरण करवाया था. इसमें 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियां शामिल हैं. महाराष्ट्र एचएससी साइंस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए सबसे अधिक 7,60,046 छात्रों पंजीकरण किया है, इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 स्टूडेंट हैं.
मार्च तक चली परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की तरह महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा भी फरवरी माह में शुरू हुई थी. एमएसबीएसएचएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक चली थी. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्यभर के 3,320 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं