विज्ञापन

'मैं पास नहीं हो पाऊंगा', इस खौफ में था 10वीं का छात्र, महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले ही दी जान

Student Suicide in Sambhajinagar: छत्रपती संभाजीनगर में एक 10वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिसको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसको डर था कि वह 10वीं में पास नहीं हो पाएगा तो उसने आज रिजल्ट जारी होने से पहले सुसाइड कर ली.

'मैं पास नहीं हो पाऊंगा', इस खौफ में था 10वीं का छात्र, महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले ही दी जान
संभाजीनगर में छात्र ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो)

Maharashtra Student Commits Suicide: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) का 10वीं का आज रिजल्ट घोषित हुआ है, लेकिन इसी बीच छत्रपती संभाजीनगर में रिजल्ट के डर से एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया है. उसे डर था कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएगा. छात्र के इस फैसले से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, छत्रपती संभाजीनगर के पुंडलिक नगर के निवासी सोहम ज्ञानेश्वर मोरे (17) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह 10वीं कक्षा का छात्र था. 10वीं के रिजल्ट के आने के चलते वह तनाव में था और इस कारण उसने आत्महत्या कर ली.

पिछले कुछ दिनों से था चिंतित

सोहम पिछले कुछ दिनों से परिणाम को लेकर बहुत चिंतित रह रहा था. उसे डर था कि कहीं फेल न हो जाए, जिसके चलते उसने घर में किसी के होने का मौका देखकर आत्मघाती कदम उठाया. मोरे परिवार इस बात से बेहद दुखी है कि उसने परिणाम घोषित होने से कुछ ही घंटे पहले अपनी जान दे दी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पता चला है कि सोहम की आत्महत्या का मुख्य कारण टेस्ट के नतीजे और उससे पैदा हुआ डर था. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है.

अभिभावकों से अपील

परिणाम घोषित होने वाले दिन हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना चिंता का विषय बन गई है. इस घटना ने इस बात पर जोर दिया है कि माता-पिता को अपने बच्चों से संवाद करना चाहिए और तनाव के समय उन्हें मनोवैज्ञानिक सहारा प्रदान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Pune: पिता ने मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, हिम्मत जुटा पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; 6 लड़कियां भी लापता

लेखक के बारे में
img
गीतार्जुन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhajinagar News, Maharashtra News, Maharashtra Board Result, Class 10 Student Suicide, Student Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com