पटना की रेलवे लाइन के किनारे बने डेढ़ कमरे के छोटे से घर से निकलकर दुनिया भर के छात्रों के लिए उम्मीद की मिसाल बनने तक का सफर. गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार की कहानी अब जापान तक पहुंच गई है. प्रतिष्ठित जापानी मैगजीन PRESIDENT ने उनकी डिजिटल पहल 'सुपर इन्फिनिटी' को सिर्फ एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बच्चों के मन से गणित का डर खत्म करने और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने वाला एक वैश्विक शिक्षा आंदोलन बताया है.

मैगजीन ने लिखा कि आनंद कुमार का सपना कभी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने का था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह सपना पूरा नहीं हो सका. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपना जीवन गुणवत्तापूर्ण गणित शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाने के मिशन के लिए समर्पित कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिपोर्ट में खास तौर से सुपर 30 की सफलता का जिक्र किया गया है. पत्रिका के अनुसार, इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. जापानी पाठकों को IIT की प्रतिष्ठा समझाने के लिए इसकी तुलना टोक्यो विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष संस्थानों से की गई.
'भोलू' और 'रिकी' से आसान बनाई गणित
मैगजीन ने आनंद कुमार की अनोखी टीचिंग स्टाइल की भी सराहना की है. रिपोर्ट में बताया गया कि वे जटिल मैथ्मेटिकल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए 'भोलू' और 'रिकी' जैसे काल्पनिक कैरेक्टर का इस्तेमाल करते हैं. इससे गरीब और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

संघर्षों के बीच पला-बढ़ा एक प्रतिभाशाली छात्र
फीचर में आनंद कुमार के बचपन का भी भावनात्मक जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनका जन्म 1 जनवरी 1973 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. उस समय शहर गरीबी, जर्जर बुनियादी ढांचे और राजनीतिक उथल-पुथल जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था.
उनके पिता राजेंद्र प्रसाद डाक विभाग में क्लर्क थे. परिवार रेलवे ट्रैक के बेहद करीब बने एक छोटे और जर्जर घर में रहता था. हर घंटे गुजरने वाली ट्रेनें पूरे घर को हिला देती थीं. कप-प्लेटें खनखनाती थीं और छत से धूल झड़ती रहती थी.

फिल्म भी बनी, दुनिया भर में मिली पहचान
आनंद कुमार की जिंदगी और संघर्षों से प्रेरित होकर बॉलीवुड में 'सुपर 30' फिल्म भी बनी थी, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अब उनकी नई पहल 'सुपर इन्फिनिटी' को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है. जापान की प्रतिष्ठित मैगज़ीन की ओर से इसे वैश्विक शिक्षा आंदोलन बताया जाना इस बात का संकेत है कि पटना के एक साधारण घर से शुरू हुई यह कहानी अब दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें: SVPNPA में भावुक हुईं IPS पूर्वा चौधरी, नानी के सिर पर रखी अपनी कैप, लिखा-'मां तुझे सलाम'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं