Essential Repeat In CBSE Board: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम बीते हफ्ते जारी कर दिया है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर मौजूद है, जिसे छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट के साथ मार्कशीट की पीडीएफ भी जारी की है. मार्कशीट में छात्रों के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और ग्रेड हैं. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट में दिए गए डिटेल को लेकर बहुत कंफ्यूज है, क्योंकि सीबीएसई मार्कशीट और रिजल्ट में RT (Repeat in Theory) दर्ज है. आरटी यानी 'एसेंशियल रिपीट', छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर सीबीएसई बोर्ड में आरटी का क्या मतलब है?
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 में एसेंशियल रिपीट का मतलब है कि यदि कोई छात्र 3 से अधिक विषयों में उत्तीर्ण अंक हासिल करने में विफल रहता है तो उसे बोर्ड परीक्षा में दोबारा शामिल होना होगा.सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की परमिशन देने के लिए यह सुविधा बनाई है. बता दें कि सीबीएसई ने 2020 की मार्कशीट में फेल और कंपार्टमेंटल शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया था, ताकि छात्रों पर बोर्ड परीक्षा परिणामों के नेगेटिव इफेक्ट से बचाया जाए.स्टूडेंट को फेल या कंपार्टमेंट जैसे शब्दों को देखकर होने वाले स्ट्रेस से बचाने के लिए सीबीएसई ने आरटी शब्द के इस्तेमाल क निर्णय लिया था. बोर्ड ने साल 2022 में मार्कशीट में फेल शब्द को हटाकर इसे एसेंशियल रिपीट से बदल दिया था. इसके तहत जिस विषय में किसी स्टूडेंट को कंपार्टमेंट आता है, उसके आगे आरटी लिखा होता है.
ऐसे में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में जिन स्टूडेंट की मार्कशीट में एसेंशियल रिपीट होता है, उन्हें परीक्षा दोबारा देनी होती है. यह उन स्टूडेंट के लिए होता है, जिन्हें तीन से ज्यादा सब्जेक्ट में जरूरी पासिंग मार्क्स नहीं है. ऐसे स्टूडेंट को सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के थ्योरी पेपर में भाग लेना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं