CBSE Board Exams Twice A Year: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद आगामी शैक्षणिक वर्ष की तैयारियों में जुट गया है. हालांकि सीबीएसई बोर्ड की अगले शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई अप्रैल माह से शुरू हो गई है. वहीं खबर है कि शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सालाना दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए लॉजिस्टिक्स विकसित करने का निर्देश दिया है. सूत्रों की मानें तो सेमेस्टर प्रणाली की शुरूआत को खारिज कर दिया गया है. अगले महीने मंत्रालय और सीबीएसई दो बार बोर्ड परीक्षाओं के कार्यान्वयन के संबंध में स्कूल प्रिंसिपलों से परामर्श करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में सीबीएसई अंडरग्रेजुएट एडमिशन शेड्यूल को बाधित किए बिना बोर्ड परीक्षाओं के एक अतिरिक्त सेट को समायोजित करने के लिए अकादमिक कैलेंडर की संरचना पर काम कर रहा है. बता दें कि ये सभी बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए जा रहे हैं.
पिछले साल केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में कई तरह के बदलाव की घोषणा की है. इसमें 2024 में शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकों को विकसित करने के साथ नए पाठ्यक्रम ढांचे को शामिल करना है. इस नए पाठ्यक्रम ढांचे में साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी शामिल है. दोनों परीक्षाओं में से जिस भी बोर्ड परीक्षा में किसी छात्र को सर्वोत्तम अंक होंगे, वह उस अंक का प्रयोग आगे की पढ़ाई में कर सकता है.
पिछले साल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान अगले साल से बोर्ड परीक्षाओं के साल में दो बार आयोजित करने पर अपनी मुहर लगाई थी. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा.छात्र कों सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों परीक्षाओं में उपस्थित होने के बाद प्राप्त सर्वोत्तम अंकों को अपने पास रखना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं