विज्ञापन

IIT हैदराबाद में PhD एडमिशन 2027 के लिए आवेदन शुरू, बिना गेट स्कोर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने जनवरी 2027 सत्र के पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस, एआई और क्लाइमेट चेंज जैसी कई शाखाओं में रिसर्च के लिए 10 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

IIT हैदराबाद में PhD एडमिशन 2027 के लिए आवेदन शुरू, बिना गेट स्कोर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
MSc डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं. इनके लिए प्रथम श्रेणी के साथ GATE, CSIR, UGC, DST-Inspire, ICMR, NBHM, DBT या इक्विवेलेंट एग्जाम की योग्यता जरूरी है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने जनवरी 2027 सेशन के लिए PhD एडमिशन की प्रोसेस शुरू कर दी है. रिसर्च और इनोवेशन के फिल्ड में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. संस्थान ने विभिन्न विषयों में PhD प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

तीन कैटेगरीज में मिलेगा एडमिशन

IIT हैदराबाद के जनवरी 2027 सेशन में नियमित प्रवेश (Regular Admissions), उच्च CGPA वाले उम्मीदवारों के लिए स्पेशल डायरेक्ट एडमिशन (Special Direct Admissions) और बाहरी उम्मीदवारों के लिए एक्सटर्नल एडमिशन (External Admissions) की व्यवस्था की गई है.

इन सब्जेक्ट में कर सकते हैं PhD

संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (Biomedical Engineering), बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology), केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering), सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering), क्लाइमेट चेंज (Climate Change) और सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग (Centre for Computational Engineering) में PhD करने का अवसर है.

इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Computer Science and Engineering), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering), इंजीनियरिंग साइंस (Engineering Science), मैटेरियल्स साइंस एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (Materials Science and Metallurgical Engineering) और मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Mechanical and Aerospace Engineering) में भी आवेदन किया जा सकता है.

अन्य सब्जेक्ट्स में केमिस्ट्री(Chemistry), गणित (Mathematics), फिजिक्स (Physics) और सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम्स(Centre for Interdisciplinary Programs) शामिल हैं. 

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

नियमित PhD प्रवेश के लिए ME/MTech, MS (रिसर्च द्वारा), MS (इंजीनियरिंग में), इंटीग्रेटेड मास्टर्स (Integrated Masters), MPharma या मेडिकल डिग्री (MD/MS) धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. संबंधित डिग्री में प्रथम श्रेणी (First Class) होना आवश्यक है.

MSc डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं. इनके लिए प्रथम श्रेणी के साथ GATE, CSIR, UGC, DST-Inspire, ICMR, NBHM, DBT या इक्विवेलेंट एग्जाम की योग्यता जरूरी है. इसके लिए एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है.

आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर

इच्छुक उम्मीदवार IIT हैदराबाद की ऑफिशियल वेबसाइट- https://iith.ac.in/phdadmissions/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रोसेस 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 है. संस्थान के अनुसार, हॉस्टल की सुविधा केवल शिक्षा मंत्रालय के स्कॉलर्स को मिलेगी.

MSc डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं. इनके लिए प्रथम श्रेणी के साथ GATE, CSIR, UGC, DST-Inspire, ICMR, NBHM, DBT या इक्विवेलेंट एग्जाम की योग्यता जरूरी है.

यह भी पढ़ें- नो इंस्टाग्राम, सिर्फ फोकस! सूरत के प्रेम अग्रवाल ने सोशल मीडिया से दूरी बना CA इंटर में हासिल की AIR-3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com