विज्ञापन

Zepto के IPO पर लगा ब्रेक! वैल्यूएशन में 36% की बड़ी गिरावट, फंडिंग राउंड से ₹1,000 करोड़ जुटने का है प्लान

क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो का आईपीओ क्यों टला और $4.5 Billion की घटी हुई वैल्यूएशन पर कंपनी का क्या है नया प्लान? जानिए प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड से लेकर ₹22,624 करोड़ के रेवेन्यू तक पूरी डिटेल.

Zepto के IPO पर लगा ब्रेक! वैल्यूएशन में 36% की बड़ी गिरावट, फंडिंग राउंड से ₹1,000 करोड़ जुटने का है प्लान
IPO से ठीक पहले क्विक-कॉमर्स यूनिकॉर्न जेप्टो की वैल्यूएशन में 36% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

Zepto IPO Delayed: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो (Zepto) ने फिलहाल अपना आईपीओ टाल दिया है. पहले कंपनी जुलाई 2026 में शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही थी. अब कंपनी आईपीओ से ठीक पहले 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह पैसा प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड के जरिए जुटाया जाएगा. इस राउंड में कंपनी की वैल्यूएशन करीब 4.5 बिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है.

जेप्टो (Zepto) इस फंडिंग में ज्यादा से ज्यादा भारतीय निवेशकों को शामिल करना चाहती है. अभी कंपनी में भारतीय शेयरहोल्डिंग करीब 40% है. सूत्रों के मुताबिक, इस नए निवेश की अगुवाई मुख्य रूप से घरेलू निवेशक करेंगे.

पहले 7 बिलियन डॉलर थी वैल्यूएशन. अब 4.5 बिलियन डॉलर रह गई

जेप्टो (Zepto) की वैल्यूएशन पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 450 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी. उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 7 बिलियन डॉलर थी. उस फंडिंग राउंड की अगुवाई कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम यानी कैलपर्स ने की थी. जेप्टो (Zepto) की शुरुआत स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी छोड़ने वाले आदित पालीचा और कैवल्य वोहरा ने की थी. कंपनी ने दिसंबर 2025 में सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल प्री फाइलिंग रूट के जरिए आईपीओ के शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे.

IPO में 8010 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 11.35 करोड़ शेयरों का OFS 

सेबी के पास जमा किए गए अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, कंपनी आईपीओ में 8,010 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी. इसके साथ मौजूदा निवेशक 11.35 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए बेचेंगे. अगर कंपनी की लिस्टिंग होती है, तो शेयर बाजार में जेप्टो (Zepto) की सीधी टक्कर इटरनल और स्विगी से होगी. इन दोनों कंपनियों के क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट हैं.

FY26 में 22624 करोड़ का रेवेन्यू. हर दिन मिले 17.5 लाख ऑर्डर

वित्त वर्ष 26 में जेप्टो (Zepto) का ऑपरेशनल रेवेन्यू 22,624 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का नेट रिसीवेबल वैल्यू 24,816 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1,139 स्टोर थे. पूरे साल में कंपनी ने हर दिन औसतन 17.5 लाख ऑर्डर प्रोसेस किए. कंपनी के सालाना ट्रांजैक्टिंग यूजर करीब 4.8 करोड़ रहे. मार्च 2026 तिमाही के दौरान जेप्टो ने करीब 21 करोड़ ऑर्डर संभाले. यानी इस दौरान हर दिन औसतन करीब 23.3 लाख ऑर्डर प्रोसेस किए गए.

ये भी पढ़ें- अब ट्रेन में ले जाने वाले सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें क्या है लिमिट और किसे मिलेगा ये फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zepto IPO, Zepto Valuation, Quick Commerce India, Zepto IPO Details, Zepto Funding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com