Weekly Gold Rate: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान तेजी देखने को मिली. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच 24 कैरेट सोने (999 शुद्धता) की कीमत में 10 ग्राम पर 3,928 रुपये का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,82,868 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली.
24 कैरेट सोना 3,928 रुपये महंगा
आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक, 2 नवंबर को 24 कैरेट सोने (999 शुद्धता) का भाव 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 6 नवंबर को इसका भाव बढ़कर 1,41,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इस तरह पांच कारोबारी दिनों में सोना 3,928 रुपये महंगा हो गया. हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला. 3 नवंबर को सोने का भाव 1,37,576 रुपये रहा. इसके बाद 4 नवंबर को यह तेजी के साथ 1,41,622 रुपये और 5 नवंबर को 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, 6 नवंबर को इसमें 2,677 रुपये की गिरावट आई और भाव 1,41,452 रुपये पर बंद हुआ.
चांदी की कीमत में भी आया उछाल
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई. आईबीजेए के मुताबिक, 2 नवंबर को चांदी (999 शुद्धता) का भाव 1,79,972 रुपये प्रति किलोग्राम था. 6 नवंबर को यह बढ़कर 1,82,868 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इस तरह एक हफ्ते में चांदी 2,896 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई. हालांकि, चांदी की कीमतों में भी बीच सप्ताह में तेजी के बाद गिरावट आई. 5 नवंबर को इसका भाव 1,87,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन अगले कारोबारी दिन यह घटकर 1,82,868 रुपये रह गया.
खरीदारी से पहले जान लें यह बात
आईबीजेए की ओर से जारी ये दरें बुलियन बाजार के भाव को दर्शाती हैं. इन कीमतों में जीएसटी और ज्वेलरी बनाने का चार्ज शामिल नहीं होता. इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को दुकानों पर कीमत इससे अलग मिल सकती है. सोना या चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं