Upcoming IPO in August 2026: इस हफ्ते शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका है. 24 से 30 अगस्त के बीच एक-दो नहीं बल्कि कुल 6 आईपीओ धमाका करने जा रहे हैं. इनमें 2 IPO में पैसे लगाने का आज-कल में आखिरी मौका है, जबकि 4 नए IPO इसी हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. बता दें कि इन सभी कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होने वाले हैं.
अगर आप IPO में पैसे लगाकर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस कंपनी का कितना प्राइस बैंड है और कब तक आप इसमें बोली लगा सकते हैं.
टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO में निवेश का आखिरी मौका
टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का IPO 20 अगस्त को खुला था और इसमें निवेश करने का कल यानी 24 अगस्त को आखिरी मौका है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 285 से 300 रुपए फिक्स किया है.
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के IPO में कल तक कर सकते हैं निवेश
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का IPO 21 अगस्त को खुला था. इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है. कंपनी ने IPO के लिए 750 से 788 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO में 27 अगस्त तक निवेश का मौका
स्काईवेज एयर सर्विसेज का IPO सोमवार 24 अगस्त से निवेशकों के लिए खुल जाएगा और 27 अगस्त तक इसमें बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 131 से 138 रुपए रखा है.
सिम्बायोटेक फार्मालैब के IPO का प्राइस बैंड 938 से 988 रुपए
सिम्बायोटेक फार्मालैब का IPO भी 24 अगस्त को खुलेगा. निवेशकों के पास इसमें 27 अगस्त तक पैसे लगाने का मौका रहेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 938 से 988 रुपए प्रति शेयर रखा है.
हाई टेक इंजीनियर्स का सबसे कम प्राइस बैंड वाला IPO
हाई टेक इंजीनियर्स का IPO भी 24 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और 27 अगस्त को बंद होगा. इस IPO का प्राइस बैंड 50 से 53 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. यह इस हफ्ते आने वाले नए IPO में सबसे कम प्राइस बैंड वाले इश्यू में शामिल है.
अन्नू प्रोजेक्ट्स का IPO 25 अगस्त को खुलेगा
अन्नू प्रोजेक्ट्स का IPO मंगलवार 25 अगस्त को खुलेगा और 28 अगस्त तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 94 से 99 रुपए तय किया है.

किस IPO में कितना है कमाई का मौका?
इस हफ्ते 6 अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में पैसा लगाने का मौका तो है, हालांकि किसी भी IPO में निवेश से पहले सिर्फ कमाई या फायदा देखकर पैसा लगाना सही नहीं है. किसी भी IPO में दांव लगाने से पहले कंपनी का काम, उसकी कमाई,वैल्यूएशन और मार्केट के रिस्क को समझना जरूरी है. लिस्टिंग पर मुनाफा मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उस दिन बाजार का मूड कैसा है. इसलिए किसी भी इश्यू में पैसे लगाने से पहले सोच-समझकर ही कोई फैसला लें.
ये भी पढ़ें-Gold Price: अगस्त में MCX पर 19,000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, क्या अब 2 लाख पहुंचेगा भाव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं