विज्ञापन

Gold Price: अगस्त में MCX पर 19,000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, क्या अब 2 लाख पहुंचेगा भाव?

Gold Price Prediction: अगस्त महीने में सोना 19,000 रुपए से ज्यादा महंगा होकर 1.62 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. जानिए क्यों इतनी तेजी से भाग रहे हैं सोने के दाम और क्या आने वाले दिनों में यह ₹2 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा.

Gold Price: अगस्त में MCX पर 19,000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, क्या अब 2 लाख पहुंचेगा भाव?
Gold Price Forecast 2026: दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी लगातार अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज( MCX) पर अगस्त में सोने की चमक जबरदस्त तरीके से बढ़ी है. महज 21 दिनों में गोल्ड फ्यूचर्स 19,000  रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है. जुलाई के आखिर में 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा सोना अब 1.62 लाख रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. यानी अगस्त में अब तक करीब 13 फीसदी की जोरदार तेजी आ चुकी है. 

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर सोना इतनी तेजी से क्यों भाग रहा है? सोने में आ रही इस तूफानी तेजी की वजह क्या है और क्या इसका भाव जल्द ही 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?

21 दिन में 19,000 रुपये की छलांग

MCX पर 5 अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को 1,43,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 21 अगस्त तक यह बढ़कर 1,62,438 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान इसमें 19,062 रुपए यानी 13.3 फीसदी की तेजी आई. 7 अगस्त को सोना 1.50 लाख रुपए के पार निकला और 20 अगस्त को 1.60 लाख रुपए का स्तर भी पार कर गया.

सोना क्यों हो रहा महंगा? ये है बड़ी वजह

कमजोर डॉलर और अमेरिका में रेट कट की उम्मीद

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की कमजोरी है. डॉलर कमजोर होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता पड़ता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी सोने को सपोर्ट दे रही है. ब्याज दरें कम होने की उम्मीद से सोने पर निवेशक भरोसा कर रहे हैं

ट्रेजरी यील्ड गिरी, गोल्ड को मिला बड़ा बूस्ट

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने भी गोल्ड के दाम को बढ़ाने का काम किया है. 19 अगस्त को ट्रेजरी के लंबे समय वाले कर्ज की बायबैक बढ़ाने की घोषणा के बाद यील्ड और डॉलर दोनों पर दबाव आया. इसका असर सोने पर भी दिखा और कीमतों में तेज उछाल आया.

ग्लोबल तनाव से बढ़ी सेफ हेवन की डिमांड

ईरान युद्ध, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और एनर्जी मार्केट को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशक सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ रुख कर रहे हैं. जब दुनिया में युद्ध, तनाव या आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक अक्सर सोने में पैसा लगाना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं.

सेंट्रल बैंक भी जमकर खरीद रहे हैं सोना

सोने की कीमतों को सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से भी बड़ा सपोर्ट मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने रिकॉर्ड 289 टन सोना खरीदा. लगातार बढ़ती खरीदारी ने लंबे समय के लिए गोल्ड को मजबूत सपोर्ट दिया है.

भारत में त्योहारी और शादियों की खरीदारी शुरू

देश में त्योहार और शादी का सीजन नजदीक आने के साथ सोने की ज्वेलरी की खरीदारी बढ़ने लगी है.  रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए ज्वेलर्स और मैन्युफैक्चरर्स भी अपना स्टॉक बढ़ा रहे हैं. इससे लोकल मार्केट में भी डिमांड बनी हुई है.

क्या अब 2 लाख रुपए तक पहुंच सकता है गोल्ड?

सोने इस रफ्तार को देखकर हर निवेशक के मन में यही सवाल है कि क्या सोना 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल  छू पाएगा? इसको लेकर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं जान लीजिए..

SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च हेड वंदना भारती का मानना है कि मौजूदा हालात बने रहे तो मीडियम टर्म में MCX गोल्ड 2 लाख रुपए तक जा सकता है. हालांकि यह रैली सीधी नहीं होगी और बीच-बीच में तेज गिरावट और मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है.

इंडसइंड सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जिगर त्रिवेदी का मानना है कि अगर बाजार में तेजी बनी रही, तो सोना 2 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. हालांकि, उनका कहना है कि आगे सोने के दाम कैसे बदलेंगे यह अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, रुपये की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा की जा रही खरीदारी पर निर्भर करेगा.

तूफानी तेजी के बीच प्रॉफिट बुकिंग का रिस्क

फिलहाल मजबूत डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरें, दुनिया भर के तनाव और सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी जैसे कई फैक्टर सोने के भाव को लगातार बढ़ा रहे हैं.लेकिन अगस्त में 13% की बड़ी उछाल के बाद अब बाजार में उतार-चढ़ाव और प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिल सकती है.यानी  सोने की चमक अभी बनी रहेगी, लेकिन 2 लाख रुपये के स्तर तक पहुंचना इतना आसान नहीं होने वाला है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Forecast 2026, Gold Price Prediction 2026, Gold MCX Futures, Gold MCX Rate, Gold Mcx Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com