विज्ञापन

बियर बनाने वाले किंगफिशर की नई पारी, महाराष्ट्र के हर जिले में विस्तार पर क्या है तैयारी?

किंगफिशर अब मार्केट में आगे बने रहने के लिए नई‑नई तरह की बीयर पर काम कर रही है. कंपनी मीठे या अलग स्वाद वाली बीयर और क्राफ्ट बीयर बनाने की सोच रही है. गोवा और दमन जैसे इलाकों में इसके कुछ नए टेस्ट भी किए जा रहे हैं.

बियर बनाने वाले किंगफिशर की नई पारी, महाराष्ट्र के हर जिले में विस्तार पर क्या है तैयारी?

भारतीय बीयर मार्केट की कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (UBL), जो अपने फेमस ब्रांड किंगफिशर के लिए जानी जाती है, ने बताया कि देश में अब फिर से बीयर की खपत बढ़ने लगी है. अब बीयर सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी ज्यादा पी जा रही है. लोगों में प्रीमियम बीयर का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र उसका एक बहुत बड़ा मार्केट है, जहां बीयर की सेल 20% से भी ज्यादा बढ़ रही है. अब यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड महाराष्ट्र के हर जिले को अलग बाजार मानकर काम कर रही है. इसके लिए कंपनी जिलों में ज्यादा दुकानों तक बीयर पहुंचा रही है, ठंडी बीयर के लिए कोल्ड स्टोरेज बना रही है और प्रीमियम बीयर पर फोकस कर रही है. 

क्यों बदला बिजनेस का अंदाज?

अब बीयर पीना सिर्फ मुंबई या पुणे जैसे बड़े शहरों तक नहीं है. महाराष्ट्र के छोटे शहरों में भी लोग अब अच्छी क्वालिटी यानी प्रीमियम बीयर पीने लगे हैं. सरकार के नियम बदले हैं और लोगों की लाइफस्टाइल भी बदल गई है, इसलिए बीयर अब दोस्तों के साथ पी जाने वाली आम ड्रिंक बन गई है. यूनाइटेड ब्रुअरीज के सीईओ विवेक गुप्ता कहते हैं कि हर जिले में लोगों की पसंद और सप्लाई की दिक्कतें अलग होती हैं. इसी वजह से कंपनी अब पूरे स्टेट के लिए एक ही तरीका नहीं अपना रही, बल्कि हर जिले के हिसाब से अलग प्लान बना रही है.

प्रीमियम सेगमेंट में 21% की ग्रोथ

यूनाइटेड ब्रुअरीज की ये प्लानिंग असर दिखा रही है. साल 2026 में कंपनी की महंगी बीयर, जैसे हाइनेकेन सिल्वर और किंगफिशर अल्ट्रा की सेल 21% तक बढ़ गई है. हाइनेकेन सिल्वर खास तौर पर युवाओं को बहुत पसंद आ रही है. कंपनी का कहना है कि अब लोग कम अल्कोहल वाली ड्रिंक्स ज्यादा पसंद करने लगे हैं, इसलिए बीयर का कारोबार आगे और बढ़ेगा. महाराष्ट्र में कंपनी का बिजनेस 20% से भी ज्यादा बढ़ा है, जो बाकी बीयर कंपनियों से तेज है.

ये भी पढ़ें- New Labor Codes: देशभर में लागू हुए चारों नए लेबर कोड्स, जानें आपकी सैलरी पर क्या होगा असर

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर

लोगों को बीयर ठंडी पसंद होती है. इसी वजह से यूनाइटेड ब्रुअरीज इस पर खास ध्यान दे रही है. कंपनी इस साल पूरे देश में 16,000 नए बीयर कूलर लगाएगी, जिससे हर जगह ठंडी बीयर मिले. महाराष्ट्र के गांवों में भी बीयर ठंडी रखने की सुविधा बेहतर की जा रही है. साथ ही, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बीयर के कैन बनाने की नई यूनिट्स शुरू होंगी, जो जुलाई तक काम करने लगेंगी. इससे बीयर की कमी नहीं होगी और जरूरत बढ़ते ही ज्यादा बीयर बनाई जा सकेंगी.

चुनौतियां भी हैं सामने

भले ही डिमांड बढ़ रही हो, लेकिन कंपनी के लिए राह आसान नहीं है. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन की वजह से कच्चे माल की कीमतों में उछाल आया है. कांच की बोतलें, एल्युमीनियम कैन की बढ़ती लागत ने कंपनी के मुनाफे को कम कर दिया है. अनुमान है कि कॉस्ट बढ़ने से करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का कंपनी पर बोझ पड़ेगा. हालांकि, कंपनी को भरोसा है कि बढ़ती सेल और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से वो इस घाटे की भरपाई कर लेंगे.

किंगफिशर अब मार्केट में आगे बने रहने के लिए नई‑नई तरह की बीयर पर काम कर रही है. कंपनी मीठे या अलग स्वाद वाली बीयर और क्राफ्ट बीयर बनाने की सोच रही है. गोवा और दमन जैसे इलाकों में इसके कुछ नए टेस्ट भी किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mother's Day 2026: मां को दें सोने का तोहफा, तनिष्क, मालाबार और सेनको जैसे बड़े ब्रांड्स लाए 'बंपर सेल'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United Breweries, Kingfisher Beer, Maharashtra Business News, Hyperlocal Strategy, Vivek Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com