विज्ञापन

Mother's Day 2026: मां को दें सोने का तोहफा, तनिष्क, मालाबार और सेनको जैसे बड़े ब्रांड्स लाए 'बंपर सेल'

Mother's Day 2026 Jewellery Offers: मदर्स डे पर मिलने वाले ये ऑफर्स सिर्फ गिफ्ट देने के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी अच्छे हैं. जब ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज कम या फ्री होता है, तो उसकी टोटल कॉस्ट कम हो जाती है. इससे ग्राहक को कम पैसों में ज्यादा फायदा मिलता है.

Mother's Day 2026: मां को दें सोने का तोहफा, तनिष्क, मालाबार और सेनको जैसे बड़े ब्रांड्स लाए 'बंपर सेल'

Mother's Day 2026 Jewellery Offers: देश में मदर्स डे 10 मई 2026 को मनाया जाएगा. इसे लेकर भारत में ज्वेलरी बाजार में खास रौनक है. ऐसे में आप अपनी मां के लिए यादगार तोहफा लेना चाहते हैं, तो ये अच्छा मौका है. दरअसल तनिष्क, मालाबार गोल्ड और सेनको जैसी बड़ी ज्वेलरी कंपनियां सोने, चांदी और हीरे के गहनों पर कमाल का डिस्काउंट दे रही हैं. कहीं मेकिंग चार्ज नहीं है, तो कहीं बैंक कैशबैक का ऑफर मिल रहा है. यानी इस समय गहने खरीदने पर अच्छा खासा पैसा बचाया जा सकता है.

तनिष्क का मदर्स डे ऑफर

टाटा ग्रुप का फेमस ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क मदर्स डे पर खास ऑफर दे रहा है. अगर आप तनिष्क की वेबसाइट से कुछ चुनिंदा गहने खरीदते हैं, तो उनके मेकिंग चार्ज पर सीधे 10% की छूट मिलेगी. इसके अलावा, तनिष्क ने एप्पल प्रीमियम रिसेलर के साथ मिलकर एक खास ऑफर भी शुरू किया है, जिसके जरिए खरीदारी करने वाले कुछ लकी लोगों को 10 ग्राम का चांदी का सिक्का जीतने का मौका मिलेगा.

मालाबार गोल्ड दे रहा कमाल का ऑफर

मालाबार गोल्ड ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों जगह बचत का मौका दे रहा है. अगर आप ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदते हैं, तो 20% तक की छूट और फ्री होम डिलीवरी मिलेगी. वहीं, स्टोर पर जाकर खरीदने पर कुछ चुनिंदा गहनों के मेकिंग चार्ज में 50% तक की छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें- New Labour Codes: नए लेबर कोड देशभर में हुए लागू, क्या आपकी मई की सैलरी से दिखेगा असर?

डायमंड ज्वेलरी के लिए खास ऑफर

आप डायमंड ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो वामन हरि पेठे संस का ऑफर कमाल का है. 10 मई तक डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज पर 100% की छूट मिल रही है. यानी आपको केवल हीरे और सोने की कीमत चुकानी होगी, कारीगरी का खर्च कंपनी उठाएगी.

हर ग्राम पर 150 रुपये का फायदा

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ग्राहकों के लिए अच्छा ऑफर दिया है. अगर आप यहां 22 कैरेट सोने की बुकिंग करते हैं, तो हर ग्राम पर आपको सीधे 150 रुपये का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, डायमंड और प्लैटिनम ज्वेलरी बनवाने पर मेकिंग चार्ज में 25% की छूट भी मिल रही है. ये ऑफर उन लोगों के लिए कमाल का है जो निवेश के साथ गहने भी लेना चाहते हैं.

जॉयआलुक्कास, MMTC-PAMP के जानें ऑफर

मदर्स डे पर जॉयआलुक्कास अपने पेंडेंट सेट पर 20% मेकिंग चार्ज में सीधे छूट दे रहा है. वहीं, फेमस ब्रांड ब्लूस्टोन (BlueStone) अपने मदर्स डे स्पेशल कलेक्शन पर मेकिंग चार्ज में 50% तक की छूट दे रहा है. इसके अलावा MMTC-PAMP में सोने के सिक्कों और छड़ों (bars) की खरीद पर 35 हजार रुपये तक की बचत करने का मौका है. यानी इस मौके पर सोने के गहने कम खर्च में खरीदे जा सकते हैं.

बैंक के ऑफर्स, सोने पर सुहागा

ज्वेलरी ब्रांड्स के साथ बैंक भी मदर्स डे 2026 को खास बना रहे हैं. अगर आप अपनी मां के लिए ज्वेलरी के अलावा कोई गैजेट या एक्सेसरी लेना चाहते हैं, तो कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. Axis, ICICI और SBI बैंक के कार्ड से इमेजिन स्टोर जैसे प्लेटफॉर्म पर पेमेंट करने पर 4 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा GrabOn जैसी कूपन वेबसाइट्स से एक्सट्रा प्रोमो कोड लेकर आप अपने बिल पर और ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं.

निवेश का सुनहरा मौका

मदर्स डे पर मिलने वाले ये ऑफर्स सिर्फ गिफ्ट देने के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी अच्छे हैं. जब ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज कम या फ्री होता है, तो उसकी टोटल कॉस्ट कम हो जाती है. इससे ग्राहक को कम पैसों में ज्यादा फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें- Tax Compliance Drive:  टैक्स डिपार्टमेंट ने कसी कमर, 10,000 डिफॉल्टर से वसूले जाएंगे 2.57 लाख करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com