देश के विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में जून के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली और यह 655.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी डेटा में बताया गया है कि 7 जून को समाप्त होने वाले हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 655.817 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले यह आंकड़ा 651.51 अरब डॉलर था.
बता दें कि, किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है. देशी मुद्रा को स्थिर रखने और अन्य किसी वैश्विक चुनौती से निपटने में इसकी काफी भूमिका होती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिछले कई हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखी जा रही है. यह 10 मई को यह 648 अरब डॉलर पर था.
विदेशी मुद्रा भंडार में अमेरिकी डॉलर के साथ अन्य बड़े देशों की मुद्राएं, सोना, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा धन को शामिल किया जाता है.
आरबीआई की ओर से जारी किए गए डेटा में बताया गया है कि विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण घटक बड़े देशों की मुद्राएं 3.77 अरब डॉलर बढ़कर 576 अरब डॉलर हो गई हैं. मुद्राओं में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन को शामिल किया जाता है.
सोने का रिजर्व 481 मिलियन डॉलर बढ़कर 56.98 अरब डॉलर हो गया है.
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 43 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.16 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, आईएमएफ के पास रिजर्व पोजीशन 10 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.33 अरब डॉलर हो गई है.
यह भी पढ़ें -
विदेशी मुद्रा भंडार 651.5 अरब US डॉलर के नए उच्च स्तर पर : RBI गवर्नर
RBI की बैलेंस सीट 2023-24 में 11.08 प्रतिशत बढ़कर 70.47 लाख करोड़ रुपये पर
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं