विज्ञापन

Swasth Bharat Portal: देश में स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च, अब एक ही क्लिक पर मिलेगा सरकारी इलाज

सरकार आगे चलकर इस पोर्टल का और विस्तार करेगी. इसमें डॉक्टरों और अस्पतालों की जानकारी भी जोड़ दी जाएगी. इससे लोगों को इलाज आसानी से मिल सकेगा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्लानिंग बेहतर तरीके से बनाई जा सकेगी.

Swasth Bharat Portal: देश में स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च, अब एक ही क्लिक पर मिलेगा सरकारी इलाज

Swasth Bharat Portal: भारत सरकार ने ‘स्वस्थ भारत पोर्टल' शुरू किया है. इससे देश के लोगों अपनी बीमारी का इलाज आसानी से करा सकते हैं. पोर्टल को स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया. उद्देश्य है कि लोग ऑनलाइन तरीके से हेल्थ से जुड़ी सर्विस से जुड़ सकें और उन्हें इलाज से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें.

अब तक देश में एक समस्या डेटा को लेकर होती थी. हेल्थ डेटा अलग-अलग सिस्टम में बिखरा हुआ था.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस नए पोर्टल को इस तरह डिजाइन किया है कि ये सभी बिखरे हुए डेटासेट को एक जगह जोड़ सके. इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि स्वास्थ्य विभाग को बार-बार एक ही डेटा को अलग-अलग जगह भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी राहत

भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने वाले लोग जैसे आशा वर्कर्स, एएनएम, स्वास्थ्य अधिकारी और डॉक्टर्स को पहले अलग‑अलग काम के लिए कई ऐप चलाने पड़ते थे. इससे उनका टाइम फालतू के काम में ज्यादा लगता था. अब स्वस्थ भारत पोर्टल से ये परेशानी नहीं रहेगी. इसमें सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं एक ही जगह मिल जाएंगी. बार‑बार अलग‑अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी और काम आसानी और जल्दी हो जाएगा.

मंत्रालय का अनुमान है कि इस पोर्टल के आने से करीब काम 40% तक कम हो जाएगा. इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 20 से 30% तक की बचत होगी. सर्विस अच्छी होगी तो काम पूरा होने की स्पीड कई गुना बढ़ेगी.

ABHA और डेटा शेयरिंग

मरीज की सारा हेल्थ डेटा सुरक्षित तरीके से मोबाइल या कंप्यूटर में रखी जाएगी. जब जरूरत होगी, तो मरीज अपनी मर्जी से ये जानकारी डॉक्टर या अस्पताल को दिखा सकेगा. इससे डॉक्टर को सही इलाज करने में आसानी होगी और मरीज का इलाज जल्दी हो पाएगा.

आगे का प्लान

सरकार आगे चलकर इस पोर्टल का और विस्तार करेगी. इसमें डॉक्टरों और अस्पतालों की जानकारी भी जोड़ दी जाएगी. इससे लोगों को इलाज आसानी से मिल सकेगा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्लानिंग बेहतर तरीके से बनाई जा सकेगी. कुल मिलाकर, स्वस्थ भारत पोर्टल से सरकारी इलाज की सर्विस शानदार, तेज और आसान बनेगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com