विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Share Market Today: बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,550-25,500 का जोन एक मजबूत सपोर्ट की तरह काम करेगा. अगर निफ्टी इससे नीचे जाता है, तो गिरावट बढ़ सकती है.

Stock Market Today: शेयर बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई. निफ्टी की वीकली एक्सपायरी और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. सुबह 9:30 बजे के करीब सेंसेक्स 232 अंक (0.28%) गिरकर 83,044 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 92 अंक (0.36%) टूटकर 25,590 पर कारोबार कर रहा था.मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

मेटल शेयरों में क्यों मचा हड़कंप

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार मेटल सेक्टर पर पड़ी है. निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.35% तक गिर गया है, जिससे टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली दिख रही है. हालांकि, बाजार को संभालने का काम IT और FMCG सेक्टर कर रहे हैं. आईटी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी है, जो गिरते बाजार को सहारा दे रही है. इसके अलावा पीएसयू बैंक और बैंकिंग शेयरों में भी थोड़ी बहुत मजबूती बनी हुई है.

निवेशकों को एक्सपर्ट्स सलाह

बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,550-25,500 का जोन एक मजबूत सपोर्ट यानी सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा. अगर निफ्टी इससे नीचे जाता है, तो गिरावट बढ़ सकती है. वहीं ऊपर की तरफ 25,700-25,800 का लेवल पार करना निफ्टी के लिए बड़ी चुनौती है. बैंक निफ्टी अभी भी थोड़ा मजबूत दिख रहा है, जिसके लिए 60,500–60,400 का लेवल काफी अहम है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली 

बाजार में उतार-चढ़ाव की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली है. सोमवार को FIIs ने बाजार से करीब ₹972 करोड़ निकाले. हालांकि, भारतीय घरेलू निवेशकों (DIIs) ने बाजार पर भरोसा जताया और ₹1,667 करोड़ की खरीदारी की, जिससे बाजार को नीचे गिरने से काफी हद तक रोका जा सका. 

जानकारों का मानना है कि कंपनियों के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं, जो लंबी अवधि के लिए एक अच्छा संकेत है.

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल है. चीन का शंघाई और जापान का निक्केई इंडेक्स 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, अमेरिकी बाजार कल छुट्टी की वजह से बंद थे, लेकिन पिछले सत्र में वहां मिला-जुला असर देखा गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com