हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 23 मई को शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की. सुबह 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स में 508.14 अंकों (0.63%) की बढ़त देखी गई और यह 81,460.13 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 174.65 अंकों (0.71%) की तेजी के साथ 24,784.35 के पार ट्रेड करता दिखा.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
अदाणी ग्रुप के शेयर में फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी,अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स, एसीसी ,अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईटीसी और आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती
शुरुआती कारोबार में आईटीसी के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही आईटी सेक्टर और रियल एस्टेट शेयरों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया.
एफएमसीजी इंडेक्स सबसे आगे
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की तेजी देखी गई.निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में रहे और दोनों में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.
हालांकि, कुछ सेक्टर लाल निशान में भी नजर आए. फार्मा इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की हल्की गिरावट देखने को मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं