विज्ञापन

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान जंग की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, बैंकिंग-ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली

Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्धविराम (Ceasefire) के टूटने की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान जंग की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, बैंकिंग-ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली
Stock Market News Today:

Stock Market Opening Bell: ग्लोबल मार्केट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार, 8 मई को बाजार खुलते ही लाल निशान में आ गया. आज सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) 490.66 अंक (0.63%) की भारी गिरावट के साथ 77,353.86 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 118.10 अंक (0.49%) फिसलकर 24,208.55 पर कारोबार करता दिखा.

वहीं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 0.71 प्रतिशत या 500 अंकों से ज्यादा फिसलकर 77,291.72 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. निफ्टी (Nifty) भी 168 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,158.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

 बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली,फार्मा-आईटी इंडेक्स में तेजी

आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है.निफ्टी प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस टॉप लूजर्स (Top Losers) में शामिल रहे. बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ सेक्टर्स ने मजबूती दिखाई. निफ्टी आईटी (Nifty IT), निफ्टी केमिकल्स, निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर्स गिरावट के ट्रेंड के विपरीत जाकर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

इन दिग्गज शेयरों में गिरावट

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स और श्रीराम फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

दूसरी ओर  टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, भारती एयरटेल, सम फार्मा, इंडिगो और टीसीएस गेनर्स थे.

प्री-ओपनिंग से ही दिखने लगे थे गिरावट के संकेत

बाजार की शुरुआत से पहले ही गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) लगभग 87 अंकों के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा था, जो एक बड़ी गिरावट का इशारा था. प्री-ओपनिंग (Pre-opening) के दौरान सुबह 9:09 बजे सेंसेक्स 212.59 अंक नीचे 77,631.94 पर था, जबकि निफ्टी 93 अंक की कमजोरी के साथ 24,233.65 पर टिका था. 

क्रूड ऑयल मार्केट में हड़कंप, $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल

बाजार में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें अचानक $100 के पार चली गईं. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 3% बढ़कर $102.7 प्रति बैरल तो वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी 2.58% की तेजी के साथ $97.26 प्रति बैरल  पर पहुंच गया.  जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है. 

एशियाई बाजारों में भी आज दबाव साफ नजर आया.निक्केई (Nikkei), हैंग सेंग (Hang Seng) और कोस्पी (KOSPI) 1 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, कल वॉल स्ट्रीट पर S&P 500 0.38 प्रतिशत और Nasdaq 0.13 प्रतिशत गिरकर बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें-  बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी ने शेयरहोल्‍डर्स को कर दिया मालामाल, हर शेयर पर देगी 90 रुपये डिविडेंड, ये है रिकॉर्ड डेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com