विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त 'यू-टर्न',सुस्त शुरुआत के बाद सेंसेक्स 370 अंक उछला, निफ्टी भी 23,500 के पार

Stock Market Updates: अगर आप आज ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि सुबह-सुबह मार्केट का मिजाज कैसा है और सेंसेक्स-निफ्टी किस लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं.

Stock Market Today:  शेयर बाजार में जबरदस्त 'यू-टर्न',सुस्त शुरुआत के बाद सेंसेक्स 370 अंक उछला, निफ्टी भी 23,500 के पार
Stock Market News Today: शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और डिफेंस शेयर कर रहे थे.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 17 मार्च को जबरदस्त यू-टर्न देखने को मिला है. सुबह सुस्त शुरुआत और मामूली गिरावट के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी की है और अब सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान में मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं. निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि शुरुआती बिकवाली का दबाव अब खरीदारी में बदल गया है.

बाजार में आई जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 75,800 के पार

सुबह की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए बाजार ने तेज रफ्तार पकड़ ली है, सुबह 10:15 बजे के करीब सेंसेक्स 377.18 अंक (0.49%) की बढ़त के साथ 75,880.03 के स्तर पर पहुंच गया है. निफ्टी भी 127.30 अंक (0.54%) उछलकर 23,536.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा है

कैसी रही थी आज सुबह की शुरुआत?

आज सुबह बाजार की ओपनिंग काफी फ्लैट और सुस्त रही थी. कल की भारी तेजी के बाद आज शुरुआती कुछ मिनटों में बाजार लाल निशान में फिसल गया था.सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स करीब 117 अंक गिरकर 75,385 पर आ गया था.निफ्टी में भी 24 अंकों की मामूली गिरावट देखी गई थी और यह 23,384 के लेवल पर था.

निफ्टी मेटल और निफ्टी डिफेंस में जोरदार तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और डिफेंस शेयर कर रहे थे. निफ्टी मेटल और निफ्टी डिफेंस टॉप गेनर्स थे. कमोडिटीज, एनर्जी,फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. दूसरी तरफ आईटी, पीएसयू बैंक, ऑयलएंडगैस, ऑटो, एफएमसीजी, सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 48 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 54,663 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,822 पर था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरो में इटरनल, बीईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडिगो, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, पवार ग्रिड और एक्सिस बैंक गेनर्स थे. इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे.

कल बाजार में रही थी जबरदस्त रौनक

आज की सुस्ती से ठीक पहले कल यानी सोमवार को बाजार में जोरदार रिकवरी देखी गई थी. पिछले तीन दिनों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगा और खरीदारों ने बाजार में वापसी की. सोमवार को सेंसेक्स 938.93 अंक (1.26%) की छलांग लगाकर 75,502.85 के रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ था. इसी तरह, निफ्टी भी 257.70 अंक (1.11%) चढ़कर 23,408.80 के पार निकल गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com