विज्ञापन

Silver Price Crash: अरे बाप रे! एक ही साथ 12 हजार सस्ती हुई चांदी, लग गया लोअर सर्किट, जानें ताजा भाव

Silver Price Crash: एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में आज 6% की बड़ी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली और मुनाफावसूली की वजह से चांदी के दाम तेजी से नीचे आए हैं.

Silver Price Crash: अरे बाप रे! एक ही साथ 12 हजार सस्ती हुई चांदी, लग गया लोअर सर्किट, जानें ताजा भाव

Silver Price Crash: एमसीएक्स पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में ही चांदी की चमक फीकी पड़ गई और कीमतों में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया. ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी और लोकल मार्केट में मुनाफावसूली के चलते चांदी के दाम औंधे मुंह गिर गए.

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों का टूटना है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आने वाली मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता ने बुलियन मार्केट पर दबाव बनाया. इसके साथ ही पिछले कुछ समय से चांदी में आ रही तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने हाई लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे बाजार में बिकवाली का बड़ा माहौल बन गया.

Silver Price Crash

Silver Price Crash

लोअर सर्किट का असर

एमसीएक्स पर 6% का लोअर सर्किट लगने का मतलब है कि एक फिक्स लिमिट से ज्यादा गिरने की वजह से ट्रेडिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. गिरावट इतनी तेज थी कि निवेशकों को अपनी पोजीशन संभालने का मौका भी नहीं मिला. चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है, हालांकि चांदी की कीमतों पर असर ज्यादा पड़ा है.

क्या चल रहे दाम?

आज शाम 5 बजे कारोबार शुरू होते ही एमसीएक्स पर चांदी में गिरावट का दौर शुरू हो गया. खबर लिखे जाने तक 5 फीसदी की कमी के साथ सिल्वर 12,167 गिर चुकी है. 2.23 लाख के नीचे ट्रेड कर रही है. एक्सपर्ट के अनुसार  अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अगर तनाव कम नहीं हुआ या डॉलर में मजबूती जारी रही, तो चांदी की कीमतें और नीचे जा सकती है.

निवेशकों के लिए सलाह

एक्सपर्ट का कहना है कि अभी की उठा-पटक को देखते हुए नए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. अभी बाजार की चाल साफ नहीं है, इसलिए एक साथ निवेश के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी की रणनीति कारगर साबित हो सकती है.

ये खबरें भी पढ़ें: 

तेल-गैस ही नहीं, 'खजूर' का भी 'बादशाह' है ईरान, रमजान के बीच जानिए 70 देशों में फैले 1700 करोड़ के मीठे साम्राज्‍य की कहानी

Fruits Vegetables Prices: दिल्‍ली-नोएडा में फलों के दाम बढ़े, क्‍या सब्जियां भी होंगी महंगी? जानिए मंडी से अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com