विज्ञापन

Silver Price Crash: अरे... आधी रात 11 हजार सस्ती हुई चांदी, खरीदने वालों की मौज ही मौज

Silver Price Crash: एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी में खासतौर पर लंबी समय की अवधि के लिए पैसा लगाएं. इंडस्ट्री में चांदी की डिमांड बरकरार है, ऐसे में एक बार फिर से 3 लाख का लेवल यह टच कर सकती है. 

Silver Price Crash: अरे... आधी रात 11 हजार सस्ती हुई चांदी, खरीदने वालों की मौज ही मौज

Silver Price Crash: मंगलवार, 10 फरवरी की देर शाम एक बार फिर चांदी की कीमतों में बड़ा उलफेर देखने को मिला. शाम 8 बजे एमसीएक्स पर 2.63 लाख पर ट्रेड कर रही चांदी कुछ ही घंटों में 2.52 पर आ गई. यानी पिछले कुछ दिनों पहले की बड़ी गिरावट का सामना आज चांदी की कीमतों ने फिर किया. हालांकि खरीदने वाले निवेशकर खूब खुश हो रहे हैं, उन्हें एंट्री करने का मौका जो मिल गया.

लगातार कमजोर हो रही चांदी

इससे पहले आए अपडेट में चांदी की कीमतें 7,500 रुपये, करीब 3 प्रतिशत टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं थीं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार लोकल मार्केट में चांदी सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति किग्रा के बंद भाव से 7,500 रुपये लुढ़ककर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

गिरावट के पीछे की वजह?

गिरावट के पीछे की वजह की बात करें तो प्रॉफिट बुकिंग इसकी अहम वजह बनी हुई है. अपने ऑल टाइम हाई लेवल से चांदी लगभग 2 लाख सस्ती हो चुकी है. बीते दो हफ्ते पहले शुरू हुई मुनाफावसूली अभी भी लगातार जारी है. इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी में गिरावट का दौर जारी है. चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 प्रतिशत टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस रह गई.

कब तक गिरेगी चांदी की कीमतें?

अब अगला सवाल यह कि कब तक गिरावट का दौर चांदी में रह सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट यही कह रहे हैं कि इसका साफ कोई जवाब नहीं है. अभी के हालातों को देखकर यही लग रहा है कि निवेशक अभी प्रॉफिट कमा रहे हैं. वहीं पैसा लगाने वाले निवेशक ज्यादा से ज्यादा गिरावट का इंतजार कर रहे हैं. 

आगे निवेशकर क्या करें?

एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी में खासतौर पर लंबी समय की अवधि के लिए पैसा लगाएं. इंडस्ट्री में चांदी की डिमांड बरकरार है, ऐसे में एक बार फिर से 3 लाख का लेवल यह टच कर सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com