Share Market on 27 March 2026: शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी रौनक ने निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. सेंसेक्स पर कंपनियों का मार्केट कैप 431 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों को करीब 15.80 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा हुआ है. अब सवाल ये है कि क्या हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 26 मार्च को बाजार तेजी की 'हैट्रिक' लगा पाएगा? साथ ही वो कौन से शेयर हैं, जो उठा-पटक के दौर में पैसा बनाने का मौका दे सकते हैं.
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग की हालिया रिपोर्ट ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के शेयरों में नई जान फूंक दी है. ब्रोकरेज ने इस सेक्टर के चार प्रमुख शेयरों पर खरीदने की सलाह दी है, जिनमें 75% तक की तेजी का अनुमान जताया गया है.
इन रिन्यूएबल शेयरों पर ब्रोकरेज का भरोसा
- सुजलॉन एनर्जी
सेंट्रम ब्रोकिंग के अनुसार, सुजलॉन एनर्जी सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकता है. कंपनी के ऑपरेशनल रिकवरी और विंड एनर्जी सेगमेंट में बढ़ते ऑर्डर इनफ्लो को देखते हुए इसे एक मजबूत दांव माना जा रहा है.
- वारी एनर्जीज
वारी एनर्जीज भारत के सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का एक बड़ा नाम है. ब्रोकरेज ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी और फ्यूचर में 3,900 करोड़ रुपये का ग्लास प्लांट निवेश को देखते हुए पैसा लगाने की सलाह दी है.

Share Market on 27 March 2026
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी
NTPC की पेरेंट कंपनी होने के नाते इसे इसका फायदा मिलता है. हाल ही में कंपनी ने Nextra Data के साथ डेटा सेंटर्स को ग्रीन एनर्जी सप्लाई करने के लिए हाथ मिलाया है, जो इसकी लॉन्ग पीरियड की ग्रोथ के लिए पॉजिटिव साइन है.
- ACME सोलर
ACME सोलर के पास प्रोजेक्ट्स की एक लंबी लिस्ट है. गुजरात और मध्य प्रदेश में हाल ही में चालू किए गए प्रोजेक्ट्स ने इसके रेवेन्यू विजिबिलिटी को और पुख्ता किया है.
पावर सेक्टर में बुलिश
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी बर्नस्टीन ने भारत की बड़ी बिजली कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट बनानी शुरू की है. उनका मानना है कि आने वाले समय में बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ेगी, इसलिए इस सेक्टर की कंपनियों के शेयर ऊपर जा सकते हैं. इसके लिए अदाणी पावर, जेएसडब्ल्यू ऊर्जा, टाटा पावर के साथ एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों में लिवाली का बड़ा दौर आ सकता है.
बाजार में क्यों आई अचानक तेजी
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय बाजारों को राहत दी है.
- ईरान-इजरायल में तनाव कम होने की उम्मीदों ने ग्लोबल सेंटिमेंट को सुधारा है।
- डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट होने से बाजार में खरीदारी का माहौल बना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं